मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार पर हुए जानलेवा हमले ने बॉलीवुड में सनसनी फैला दी है. हालांकि, एक्टर इस हमले में बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके ड्राइवर घायल हो गए. पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बीच अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और मामले की गहन जांच जारी है.
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने मुंबई के खार वेस्ट स्थित अपना अपार्टमेंट करीब 9 करोड़ रुपये में बेच दिया है. यह प्रॉपर्टी डील एक्टर के घर के पास गोलीबारी की घटना के कुछ दिनों बाद सामने आई है.
मुंबई पुलिस ने बताया कि हमले के बाद से एक्टर की मानसिक स्थिति सही नहीं होने के कारण उनका बयान नहीं दर्ज किया जा सका है. हालांकि, पुलिस जल्द ही उनसे संपर्क करके उनका बयान दर्ज कर लेगी.
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर जुहू में हुई फायरिंग के बाद फरार आरोपियों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. हमलावरों को कोई टीवी न्यूज देखकर पुलिस की हर जांच की लाइव अपडेट दे रहा था. जब टीवी पर फुटेज आई, तो तुरंत मैसेज आया, ‘तुरंत वहां से निकल जाओ’.
अभिनेता टाइगर श्रॉफ हुए जानलेवा हमले मामले में पुलिस ने एक और महिला को हिरासत में लिया है. इससे पहले 2 महिलाओं की गिरफ्तारी हो चुकी है. दोनों यूपी की रहने वाली हैं और मुंबई के दादर में रहती थीं. उन पर शूटरों को हथियार पहुंचाने का आरोप है.
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी टीम ने एक्टर के हाथों पर जले के निशान दिखाने वाला वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस का ध्यान टाइगर की चोटों पर गया.
अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस ने BNS की संगठित अपराध से संबंधित धारा 111 भी जोड़ दी है. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को सुराग मिले हैं कि हमलावरों ने कई अन्य कलाकारों के घरों की रेकी की थी.
अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में हरियाणा का सोनीपत जिला हॉट स्पॉट बनकर सामने आया है. अबतक गिरफ्तार कुल 10 आरोपियों में से 7 सोनीपत के रहने वाले हैं. इस केस में कई और चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं.
बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ पर हुई अचानक फायरिंग की घटना से पूरी फिल्म इंडस्ट्री हिल गई है. अब इस डरावने हमले पर सीनियर एक्टर मनोज बाजपेयी का बयान सामने आया है. उन्होंने टाइगर की सलामती पर राहत जताते हुए इस खुलेआम फायरिंग को बेहद खौफनाक बताया और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की.
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो वीडियो में एक्टर लोगों के सामने परफॉर्म करते हुए नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि फायरिंग के बाद एक्टर ने परफॉर्म किया है.
लॉरेंस बिश्नोई गुजरात की साबरमती जेल में बंद है. इसके बावजूद उसका गैंग पूरी दुनिया में कोहराम मचा रहा है. आखिर वह काम कैसे करता है, इसे आज हम आपको समझाते हैं.
बॉलीवुड के सितारे टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमले के मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं. जांच में पता चला है कि आरोपियों ने फुटबॉल ग्राउंड के बाहर टाइगर श्रॉफ के फैंस की भीड़ को देखते हुए उस जगह को हमले के लिए चुना था.
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले में पकड़े गए तीनों आरोपियों को 31 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. इस रिमांड के दौरान पुलिस ने उनसे हमले की साजिश के बारे में पूरी मालूमात करने की कोशिश करेगी.
बागी एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले ने ना सिर्फ नए कलाकारों को चिंता में डाल दिया, बल्कि सीनियर एक्टर्स भी इस हादसे से काफी हैरान हैं. धुरंधर में जमील जमाली का किरदार निभाने वाले दिग्गज कलाकार राकेश बेदी ने इस हादसे को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और साथ ही कलाकारों की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं.
रविवार को मुंबई के जुहू में एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी ने सनसनी फैला दी. हमले के बाद सामने आईं पहली तस्वीरों में बागी स्टार को बिना शर्ट के देखा जा सकता है. हालांकि ,उनके सीने और बाएं हाथ पर कोई पट्टियां नहीं दिखाई दीं. इस घटना से बॉलीवुड इंडस्ट्री और फैंस में भारी दहशत फैल गई है.
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना के दो दिन बाद अब उनकी शूटिंग को लेकर चर्चा तेज है. दरअसल, खबरें हैं कि एक्टर लग जा गले के सेट पर वापस लौट आए हैं. आइए जानते हैं इस मामले में अब तक क्या जानकारी सामने आई है.
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमला मामले में हथियारों की सप्लाई सिंडिकेट का खुलासा हुआ है. हमले में इस्तेमाल किए गए हथियार डेड लेटर बॉक्स के जरिए हासिल किए गए थे. हथियार सप्लाई मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है.
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले शूटर्स के निशाने पर कई अलग स्टार थे. सूत्रों ने दावा किया है कि शूटर्स को उन सेलिब्रिटीज को निशाना बनाने का निर्देश मिला था, जिनकी सुरक्षा कम हो. इस बीच हथियार सप्लाई करने वाले एक बड़े सिंडिकेट का भी खुलासा हुआ है.
मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर हुई फायरिंग में घायल हुए ऑटो ड्राइवर उमेश चव्हाण इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी खौफनाक दास्तां सुनाई है. जब उनको गोली लगी थी तब उनको ये अहसास नहीं था कि वे घायल हो गए हैं उनको लगा हार्ट अटैक आया है और वे लोगों से मदद की गुहार लगा रहे थे.
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के तीनों आरोपियों को सोमवार को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद उन्हें मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया. पुलिस तीनों आरोपियों को लेकर मुंबई पहुंच चुकी है, जहां उनसे एक्सटॉर्शन सेल में पूछताछ की जा रही है.
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. सूत्रों के मुताबिक शूटर्स का असली निशाना सलमान खान थे, लेकिन गैलेक्सी अपार्टमेंट पर भारी सिक्योरिटी देखने के बाद उन्होंने प्लान बदला दिया और टाइगर को अपना निशाना बनाया. लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए बॉलीवुड में फिर सनसनी मचा दी.
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पता चला है कि फायरिंग में इसतमाल की गई पिस्टल से लाई गई थी.