भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मनोरंजन
  • /पट्टियां गायब, हौसला बुलंद! जुहू फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ का नया रूप देख फैंस बोले- असली बागी

पट्टियां गायब, हौसला बुलंद! जुहू फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ का नया रूप देख फैंस बोले- असली बागी

रविवार को मुंबई के जुहू में एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी ने सनसनी फैला दी. हमले के बाद सामने आईं पहली तस्वीरों में 'बागी' स्टार को बिना शर्ट के देखा जा सकता है. हालांकि ,उनके सीने और बाएं हाथ पर कोई पट्टियां नहीं दिखाई दीं. इस घटना से बॉलीवुड इंडस्ट्री और फैंस में भारी दहशत फैल गई है.

Written ByJyoti Rajput
Published: Oct 21, 2026, 01:59 PM IST|Updated: Oct 21, 2026, 02:20 PM IST
joinshare
पट्टियां गायब, हौसला बुलंद! जुहू फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ का नया रूप देख फैंस बोले- असली बागी
Image Credit: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस

About the Author

Jyoti Rajput

Jyoti Rajput

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

2

कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

3

कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

4

धनबाद में जमीन विवाद में दौलतराम की धारदार हथियार से हत्या, गांव के ही लोगों पर आरोप

5

अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

18 अक्टूबर की शाम मुंबई के जुहू इलाके से एक ऐसी खबर सामने आई, जिसने पूरे फिल्म इंडस्ट्री और फैंस को झकझोर कर रख दिया. बॉलीवुड के फेमस एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ जब एक फुटबॉल क्लब से बाहर निकल रहे थे, तब घात लगाए बैठे हमलावरों ने उनकी कार को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. इस अचानक हुए हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे हमलावरों ने बेहद करीब से उनकी गाड़ी पर गोलियां चलाईं. इस खौफनाक वारदात के बाद से ही बॉलीवुड गलियारों में एक्टर्स की सुरक्षा को लेकर भारी चिंता और सनसनी फैल गई है.

इस जानलेवा हमले में टाइगर श्रॉफ सुरक्षित बच गए, हालांकि इस घटना में उनका ड्राइवर और गाड़ी के पास मौजूद एक फैन मामूली रूप से घायल हो गए हैं. हमले के तुरंत बाद बाइक पर सवार होकर हमलावर मौके से फरार हो गए, जिसके बाद टाइगर ने सूझबूझ दिखाते हुए अपने ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया. इस बड़े हादसे के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हरकत में आई.

तुरंत हरकत में आई पुलिस

मुंबई पुलिस ने इस मामले की जांच करते हुए शुरुआती सुराग के आधार पर राजस्थान के कोटा से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, जिन्हें बाद में मुंबई पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया. इसके बाद मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने इस फायरिंग कांड के सिलसिले में दो महिलाओं समेत चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है. इस हाई-प्रोफाइल फायरिंग की घटना के तुरंत बाद महाराष्ट्र की राजनीति में भी भूचाल आ गया. रविवार को ही महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सीधे टाइगर श्रॉफ के घर पहुंचे और उनसे मुलाकात कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया.

Visited Tiger Shroff and enquired about his well-being following the unfortunate firing incident in Juhu. Such acts of violence have no place in our society. Wishing him strength and a speedy recovery. ............. अभिनेता टायगर श्रॉफ यांच्यावर जुहू येथे झालेल्या गोळीबाराच्या भ्याड हल्ल्याबाबत त्यांची भेट घेऊन, प्रकृतीची विचारपूस केली. #Maharashtra #AshishShelar

— Adv. Ashish Shelar - ॲड. आशिष शेलार (@ShelarAshish) October 20, 2026

'लोगों की सुरक्षा है सरकार की प्रायोरिटी'

शिंदे ने मीडिया के सामने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे बेहद चिंताजनक करार दिया. उन्होंने कहा कि टाइगर श्रॉफ की गाड़ी को निशाना बनाना गंभीर मामला है और मुंबई पुलिस कमिश्नर को आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई स्पेशल टीमें बनाने के निर्देश दिए गए हैं.  उन्होंने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि अपराधियों को उन्हीं की भाषा में मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा और लोगों की सुरक्षा सरकार की सबसे पहली प्रायोरिटी होगी.

सीने और हाथ पर पट्टियां बांधे नजर आए थे एक्टर 

हमले के ठीक बाद सामने आई शुरुआती तस्वीरों और वीडियो ने फैंस की सांसे थाम दी थीं. उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मुलाकात के दौरान जो विजुअल सामने आए, उनमें टाइगर श्रॉफ बिना शर्ट के नजर आ रहे थे और उनके सीने तथा बाएं हाथ पर पट्टियां बंधी हुई थीं. शुरुआती रिपोर्ट्स में बताया गया कि एक्टर को इस हिंसक घटना में मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें अस्पताल में शुरुआती जांच और ट्रीटमेंट के बाद छुट्टी दे दी गई थी.

राहत भरी नई तस्वीरें

अब तनाव भरे माहौल के बीच मंगलवार को उस समय बड़ी राहत मिली जब महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार ने टाइगर श्रॉफ से मुलाकात की और उनकी कुछ बिल्कुल नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की. इन लेटेस्ट तस्वीरों में टाइगर श्रॉफ पूरी तरह फिट और बिना किसी पट्टी या बैंडेज के नजर आ रहे हैं.

मंत्री आशीष शेलार ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'जुहू में हुई दुर्भाग्यपूर्ण गोलीबारी के बाद टाइगर श्रॉफ से मिलकर उनका हालचाल पूछा. हमारे समाज में हिंसा की ऐसी घटनाओं के लिए कोई जगह नहीं है'. इन तस्वीरों के सामने आते ही टाइगर के फैंस ने चैन की सांस ली और उनके जल्द से जल्द पूरी तरह ठीक होने की कामना की है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Tiger Shroff