भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /देश
  • /टाइगर श्रॉफ फायरिंग केसः अटैक से पहले प्रैक्टिस, होटल में भी चली गोली, जांच में और क्या-क्या खुलासे

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केसः अटैक से पहले प्रैक्टिस, होटल में भी चली गोली, जांच में और क्या-क्या खुलासे

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में हरियाणा का सोनीपत जिला हॉट स्पॉट बनकर सामने आया है. अबतक गिरफ्तार कुल 10 आरोपियों में से 7 सोनीपत के रहने वाले हैं. इस केस में कई और चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं.

Edited ByK. Raj Mishra
Published: Oct 22, 2026, 10:10 AM IST|Updated: Oct 22, 2026, 01:04 PM IST
joinshare
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केसः अटैक से पहले प्रैक्टिस, होटल में भी चली गोली, जांच में और क्या-क्या खुलासे
Image Credit: प्रतीकात्मक AI तस्वीर

About the Author

K. Raj Mishra

K. Raj Mishra

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

5

Bhava Brihaspati: जानिए उस महान आचार्य की कहानी, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर को बनाया था अमर

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर हुई फायरिंग का मामला अब एक बड़े नेटवर्क की शक्ल लेता नजर आ रहा है. मुंबई में हुई इस वारदात की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इस घटना के तार हरियाणा के सोनीपत से जुड़ते जा रहे हैं. मुंबई पुलिस ने सोनीपत में एक बार फिर बड़ा एक्शन लेते हुए 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवरू गांव के समीर और खरखौदा के नितिन के रूप में हुई है. इन दो नई गिरफ्तारियों के साथ ही मामले में कुल गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 10 हो गई है. इस वापदात को अंजाम देने वाले पूरे नेटवर्क की तलाश में मुंबई पुलिस की तीन टीमें सोनीपत में डेरा डाले हुए हैं. ताजा गिरफ्तारी के बाद समीर और नितिन को मेडिकल जांच के लिए सोनीपत सिविल अस्पताल लाया गया. इसके बाद पुलिस ने अदालत से ट्रांजिट रिमांड हासिल की और दोनों को अपने साथ मुंबई ले गई.

सोनीपत से जुड़े घटना के तार

पुलिस अब इन आरोपियों से पूछताछ के जरिए उन कड़ियों को जोड़ने में जुटी है, जो अब तक जांच के दौरान सामने आई हैं. जांच में समीर और नितिन की भूमिका को लेकर भी अहम जानकारियां सामने आई हैं. मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, समीर ने ही रेहान की बात अनिल पंडित से करवाई थी. वहीं, पुलिस का दावा है कि वारदात में शामिल आरोपी नितिन की गाड़ी में सवार होकर गए थे. नितिन को पहले गिरफ्तार हो चुके सुमित का दोस्त बताया जा रहा है. ऐसे में पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फायरिंग से पहले आरोपियों के बीच किस तरह संपर्क हुआ, किसने किससे बात की और वारदात को अंजाम देने में किसकी क्या भूमिका रही?

सोनीपत से अब तक 7 गिरफ्तार

इस पूरे मामले में सोनीपत का नाम पहले से ही जांच के केंद्र में रहा है. पुलिस के मुताबिक, फायरिंग करने के आरोपी शूटर रेहान और फूल सिंह भी सोनीपत के रहने वाले हैं. वहीं, कुणाल और सुमित पर हथियारों की सप्लाई करने का आरोप है. जांच में अंकित का नाम भी सामने आ चुका है. अब समीर और नितिन की गिरफ्तारी के बाद सोनीपत से जुड़े सात आरोपियों के नाम सामने आने की बात कही जा रही है. यानी मुंबई में हुई फायरिंग की जांच अब सिर्फ घटनास्थल और शूटरों तक सीमित नहीं है, बल्कि कथित तौर पर हथियारों की व्यवस्था, संपर्कों और पूरी साजिश की परतें खोलने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

ये भी पढ़ें- फुटबॉल ग्राउंड और सैकड़ों फैंस की भीड़ देखकर बना था टाइगर श्रॉफ पर अटैक का प्लान, सामने आया वारदात का पूरा ब्लूप्रिंट

केस में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए

उधर, इस केस में अब कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. मुंबई पुलिस से सूत्रों के मुताबिक, हमलावरों ने अटैक से पहले मुंबई में ही गोली चलाने की प्रैक्टिस की थी. जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने मुंबई के पास ही एक सूनसान जगह पर फायरिंग की प्रैक्टिस की थी. इस दौरान अटैक में इस्तेमाल की जाने वाली पिस्टल से दो फायर किए गए थे, ताकि यह चेक किया जा सके कि हथियार सही से काम कर रहे हैं या नहीं. इसके अलावा जिस होटल में हमलावर ठहरे हुए थे, वहां भी गोली चलने की बात सामने आई है. सूत्रों के अनुसार, अंधेरी के जिस होटल में दोनों आरोपी जहां ठहरे हुए थे, वहां पिस्टल की जांच करते वक्त अचानक गोली चल गई थी. होटल स्टाफ को इस घटना की जानकारी नहीं लग सकी थी. अब होटल के कमरे में पड़े बेड पर गोली का निशान मिला है.

सूरत से हथियार-मोबाइल खोजने की तैयारी

मुंबई पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद सबसे पहले सूरत जाने का खुलासा किया है. आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने सूरत में एक सूनसान जगह पर हथियार और अपने मोबाइल छिपाए थे और फिर आगे के लिए रवाना हो गए थे. मुंबई पुलिस अब इस जानकारी को वेरिफाई करने में जुटी है. सूरत पुलिस की मदद से हथियार और मोबाइल का पता लगाने की तैयारी की जा रही है. जानकारी के मुताबिक, टाइगर पर फायरिंग करने वाले तीनों हमलावर मुंबई से एक टैक्सी किराए पर लेकर सूरत पहुंचे थे. यात्रा के दौरान आरोपी खाने के लिए एक ही ढाबे पर रुके थे. अब पुलिस मुंबई और सूरत में टैक्सी ड्राइवरों से भी पूछताछ शुरू कर दी है.

प्रेमानंद महाराज को फॉलो करता है शूटर ऋतिक?

वहीं, इस केस में गिरफ्तार किए गए शूटर ऋतिक को लेकर भी बड़ा खुलासा हुआ है. आरोपी ऋतिक बिहार के बेगूसराय जिले का रहने वाला है. उसके पिता गांव में चिट्टी-चोखा और समोसा बेचते हैं, जबकि मां मेकअप की दुकान चलाती हैं. इंस्टाग्राम पर 'ऋतिक लाइफस्टाइल' नाम से आरोपी का अकाउंट है, जिसमें 7 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. इस अकाउंट पर वह अपने लाइफस्टाइल से जुड़ी तस्वीरें शेयर करता था. वहीं, वह खुद केवल एक 'भजन मार्ग ऑफिशियल' अकाउंट को फॉलो करता है. यह अकाउंट प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का आधिकारिक पेज बताया जा रहा है.

सोनीपत से जयदीप राठी और अहमदाबाद से उदय रंजन की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ अटैक केस में कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 31 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा, खुलेंगी साजिश की परतें!

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Tiger Shroff
Mumbai News