भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मनोरंजन
  • /‘तुम्हारे चेहरे दिख गए, निकलो वहां से’: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद शूटर्स को कोई कर रहा था अलर्ट; टीवी से मिल रही थी पुलिस की लाइव अपडेट

‘तुम्हारे चेहरे दिख गए, निकलो वहां से’: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद शूटर्स को कोई कर रहा था अलर्ट; टीवी से मिल रही थी पुलिस की लाइव अपडेट

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर जुहू में हुई फायरिंग के बाद फरार आरोपियों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. हमलावरों को कोई टीवी न्यूज देखकर पुलिस की हर जांच की लाइव अपडेट दे रहा था. जब टीवी पर फुटेज आई, तो तुरंत मैसेज आया, ‘तुरंत वहां से निकल जाओ’.

Written ByVandana Saini
Published: Oct 24, 2026, 08:32 AM IST|Updated: Oct 24, 2026, 09:35 AM IST
joinshare
‘तुम्हारे चेहरे दिख गए, निकलो वहां से’: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद शूटर्स को कोई कर रहा था अलर्ट; टीवी से मिल रही थी पुलिस की लाइव अपडेट
Image Credit: आखिर कौन हमलावरों को दे रहा था पुलिस की लाइव अपडेट?

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

2

कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

3

कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

4

धनबाद में जमीन विवाद में दौलतराम की धारदार हथियार से हत्या, गांव के ही लोगों पर आरोप

5

अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में हुए हमले के मामले में हर दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक, वारदात को अंजाम देकर फरार हुए शूटर्स को कोई बाहर से पल-पल की जानकारी दे रहा था. हमलावरों को फोन कॉल और मैसेज के जरिए पुलिस की हर एक्टिविटी बताई जा रही थी. इतना ही नहीं, न्यूज चैनलों पर चल रही खबरों पर भी नजर रखी जा रही थी. जैसे ही पुलिस की जांच आगे बढ़ती, आरोपियों को तुरंत अलर्ट मिल जाता. इसके चलते वे बार-बार अपनी लोकेशन और प्लान बदल रहे थे.

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस सूत्रों ने बताया है कि जब टीवी पर फायरिंग से जुड़े वीडियो और आरोपियों की तस्वीरें चलने लगीं, तब शूटर्स को तुरंत ये मैसेज मिल गया था, ‘तुम्हारे चेहरे टीवी पर दिखाए जा रहे हैं, तुरंत वहां से निकल जाओ’. इस मैसेज के मिलते ही आरोपी तुरंत सतर्क हो गए और वहां से भागने की कोशिश तेज कर दी. इस पूरे घटनाक्रम से साफ पता चलता है कि कि कोई न कोई लगातार टीवी देखकर पुलिस की हर एक्टिविटी और जांच पर नजर रख रहा था और शूटर्स को लगातार गाइड कर रहा था.

Tiger Shroff Juhu Car Firing Case

ऐप के जरिए मिल रहे थे इंस्ट्रक्शन

जांच एजेंसियों के मुताबिक, हमलावरों को टीवी देखकर अपडेट देने वाला शख्स कौन था, इसकी तलाश अभी जारी है. हालांकि, पुलिस को शक है कि पकड़े गए आरोपी रेहान अंसारी को किसी खास मैसेजिंग ऐप पर इंस्ट्रक्शन दिए जा रहे थे और ये काम बिश्नोई गैंग के गुर्गे अनिल पंडित का हो सकता है या फिर हाल ही में पकड़े गए अंकित खटक और समीर खत्री का. इन दोनों पर आरोप है कि ये शूटर्स और पंडित के बीच संपर्क बनाए हुए थे. पुलिस अब इन कड़ियों को जोड़ने की पूरी कोशिश कर रही है और आगे की जांच कर रही हैं.

निशाने पर लगा Udta Teer: आयुष्मान-सारा की फिल्म ने पहले ही दिन की बंपर कमाई, Drishyam 3 को छोड़ा पीछे

सीक्रेट कॉलिंग ऐप का इस्तेमाल

पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी बातचीत के लिए किसी ऐसे ऐप का इस्तेमाल कर रहे थे, जो इंटरनेट कॉलिंग यानी VoIP पर काम करता है. माना जा रहा है कि बिश्नोई गैंग सिग्नल या फिर जंगी ऐप का सहारा लेता है. जंगी एक ऐसा ऐप है, जिसमें बिना मोबाइल नंबर के भी अकाउंट बनाया जा सकता है. सीसीटीवी फुटेज में भी रेहान लगातार फोन पर बात करता हुआ नजर आया था. अब जब आरोपी पुलिस रिमांड में हैं, तो उनके बीच हुई पुरानी बातचीत का ब्योरा खंगाला जा रहा है, ताकि इस पूरी खौफनाक साजिश की पूरी परतें खुल सकें.

Tiger Shroff Firing

हमले में बाल-बाल बचे थे अभिनेता

ये पूरी घटना 18 अक्टूबर की है, जब मुंबई के पॉश जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई थीं. गनीमत ये रही कि इस जानलेवा हमले में टाइगर श्रॉफ पूरी तरह सुरक्षित बच गए. हालांकि, हमले के दौरान उनके ड्राइवर और उनकी गाड़ी के बिल्कुल पास खड़े ऑटो ड्राइवर को गोली लग गई. वारदात के तुरंत बाद एक्टिव हुई मुंबई पुलिस ने अगले ही दिन राजस्थान से तीन आरोपियों फूल सिंह, रेहान रहिसुद्दीन अंसारी और ऋतिक महतो को गिरफ्तार कर लिया था. इन सभी की उम्र 18 से 22 साल के बीच है.

अनिल पंडित का सोशल मीडिया पोस्ट

वारदात के बाद अनिल पंडित नाम के एक शख्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इस हमले की जिम्मेदारी लेने की बात कही थी. वो खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ बताता है. हालांकि, पुलिस की ओर से इस अभी तक इस दावे को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इस पूरे मामले में अब तक 10 लोगों को पकड़ा जा चुका है. पुलिस की टीमें अब ये पता लगा रही है कि इस हमले की असली साजिश के पीछे किसका दिमाग था और हमलावरों को पर्दे के पीछे से मदद कौन पहुंचा रहा था. क्या अभी भी कुछ लोग मुंबई में मौजूद हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Tiger Shroff