भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /झारखंड
  • /धनबाद में जमीन विवाद में दौलतराम की धारदार हथियार से हत्या, गांव के ही लोगों पर आरोप

धनबाद में जमीन विवाद में दौलतराम की धारदार हथियार से हत्या, गांव के ही लोगों पर आरोप

धनबाद में जमीन विवाद में दौलतराम की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई. मिली जानकारी के अनुसार, दौलतराम श्राद्ध कार्यक्रम का सामान लाने के लिए बाहर गए थे. इसी दौरान उनपर वार किया गया.

Edited ByRanjana Kumari
Published: Oct 26, 2026, 01:23 PM IST|Updated: Oct 26, 2026, 01:44 PM IST
joinshare
धनबाद में जमीन विवाद में दौलतराम की धारदार हथियार से हत्या, गांव के ही लोगों पर आरोप
Image Credit: धनबाद में जमीन विवाद में दौलतराम की धारदार हथियार से हत्या (वीडियो ग्रैब)

About the Author

    Ranjana Kumari

    Ranjana Kumari

    रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    जिद का दर्दनाक अंत: शादी को लेकर बिगड़ी बात, वीडियो कॉल कर कमरे में पंखे से झूली महिला; सुबह पुलिस को मिली लाश

    जिद का दर्दनाक अंत: शादी को लेकर बिगड़ी बात, वीडियो कॉल कर कमरे में पंखे से झूली महिला; सुबह पुलिस को मिली लाश

    2

    हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

    3

    कौन है धौलपुर की लेडी डॉन पूजा? जो 3 साल तक पुलिस को दे रही था चकमा, जयपुर से हुई गिरफ्तार

    4

    अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

    5

    जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    धनबाद जिले में जमीन विवाद को लेकर 45 वर्षीय व्यक्ति की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई. घटना सोमवार (26 अक्टूबर, 2026) सुबह बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के घोसकोडीह गांव के पास हुई. मृतक की पहचान दौलतराम महतो के रूप में हुई है. परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या का आरोप गांव के ही दो लोगों पर लगाया है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

    गर्दन पर लगी गंभीर चोट, फिर हो गई मौत

    ग्रामीणों के अनुसार, दौलतराम सोमवार सुबह करीब सात बजे बाइक से राजगंज की ओर जा रहे थे. गांव में एक श्राद्ध कार्यक्रम के लिए जरूरी सामान लाने के सिलसिले में वह घर से निकले थे. घर से करीब 600 मीटर दूर घोसकोडीह के पास कथित तौर पर पहले से घात लगाए बैठे त्रिवेणी महतो और उनके भाई सूर्यकांत महतो ने उन्हें रोक लिया और धारदार हथियार से हमला कर दिया. गर्दन पर गंभीर चोट लगने के कारण दौलतराम की मौके पर ही मौत हो गई.

    विवाद सुलझाने के लिए हुई पंचायत

    घटना के बाद दोनों आरोपी कथित तौर पर बाइक से फरार हो गए. उस समय वहां से गुजर रहीं दो महिलाओं ने वारदात देखी और गांव लौटकर लोगों को इसकी सूचना दी. इसके बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इस संबंध में पहले भी बरवाअड्डा थाने में शिकायतें दर्ज कराई गई थीं. विवाद सुलझाने के लिए गांव में कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका.

    यह भी पढ़ें: गिरिडीह में दर्दनाक हादसा, ट्रेलर में फंसी कार को 6 KM तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

    आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग

    सूचना मिलने पर बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. घटना के बाद गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल है. ग्रामीणों और परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

    -आईएएनएस

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    Dhanbad News