App

निशाने पर लगा Udta Teer: आयुष्मान-सारा की फिल्म ने पहले ही दिन की बंपर कमाई, Drishyam 3 को छोड़ा पीछे

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की नई स्पाई एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘उड़ता तीर’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर जोरदार दस्तक दी. फिल्म ने पहले ही दिन करोड़ों की कमाई करके अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ को पीछे छोड़ दिया. चलिए बताते हैं इस फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला.

निशाने पर लगा Udta Teer: आयुष्मान-सारा की फिल्म ने पहले ही दिन की बंपर कमाई, Drishyam 3 को छोड़ा पीछे
Image Credit: पहले ही दिन आयुष्मान-सारा की फिल्म ने तोड़ कमाई के रिकॉर्ड

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की नई फिल्म ‘उड़ता तीर’ को लेकर सिनेमा प्रेमियों के बीच काफी समय से हलचल बनी हुई थी. अब ये फिल्म बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है और आते ही इसने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह भी बना ली. पहले दिन का रिस्पॉन्स देखकर साफ लग रहा है कि फिल्म की कहानी और कलाकारों का काम लोगों को खूब पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया से लेकर सिनेमाघरों तक लोग इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं. फिल्म के अंदाज और मजेदार सीन ने दर्शकों को शुरू से आखिर तक बांधकर रखा है.

फिल्म की रिलीज को लेकर पहले संशय बना हुआ था. मेकर्स ने पहले इसे 9 अक्टूबर को रिलीज करने की प्लानिंग की थी, लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया. आखिरकार 23 अक्टूबर को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई. रिलीज टलने के बाद भी दर्शकों की एक्साइटमेंट कम नहीं हुई और उन्होंने पहले ही दिन थिएटर्स में जाकर इसे देखा. फिल्म क्रिटिक्स की तरफ से भी इसे अच्छे रिव्यू मिले. मजेदार बात ये है कि कहानी में स्पाई के साथ कॉमेडी का ऐसा तालमेल बिठाया गया है कि लोगों ने हंसते-हंसते पेट पकड़ लिया.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

ओपनिंग डे पर शानदार कमाई

दर्शकों से मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स का सीधा असर फिल्म की कमाई पर भी देखने को मिला. फिल्म ट्रैकिंग साइट सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘उड़ता तीर’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन लगभग 4 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया. वहीं, अगर ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो ये आंकड़ा 5 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है. किसी कॉमेडी ड्रामा फिल्म के लिए ये शुरुआत काफी मजबूत मानी जा रही है. वीकेंड पर इस कमाई में और भी बड़ा उछाल आने की पूरी उम्मीद ट्रेड एक्सपर्ट्स लगा रहे हैं.

‘दृश्यम 3’ की रफ्तार पर लगा ब्रेक

‘उड़ता तीर’ की इस जोरदार ओपनिंग ने पहले से चल रही अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ की कमाई की रफ्तार पर भी असर डाला है. 22 अक्टूबर को अजय देवगन की फिल्म ने करीब 2.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं, शुक्रवार को ‘उड़ता तीर’ के रिलीज होते ही ‘दृश्यम 3’ का कारोबार घटकर करीब 1.22 करोड़ रुपये पर सिमट गया. नए रिलीज ने पुरानी फिल्म के शो और दर्शकों दोनों को काफी हद तक प्रभावित किया. साफ है कि नई कॉमेडी फिल्म को देखने के लिए लोग ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.

नए डायरेक्टर का सधा हुआ काम

इस फिल्म के साथ आकाश कौशिक ने बतौर डायरेक्टर अपना डेब्यू किया है. उन्होंने पहली ही कोशिश में दर्शकों की नब्ज पकड़ने में कामयाबी हासिल की है. ‘उड़ता तीर’ एक शानदार और बेहतरीन स्पाई एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जिसमें एक्शन के साथ कॉमेडी का तगड़ा डोज दिया गया है. आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की जोड़ी पहली बार पर्दे पर साथ दिखी है और दोनों की केमिस्ट्री काफी फ्रेश लग रही है. कहानी में दोनों का अंदाज ऑडियंस को खूब गुदगुदाता है और स्क्रीनप्ले कहीं भी बोर महसूस नहीं होने देता है.

दमदार स्टारकास्ट और नेपाल में बैन 

फिल्म की मजबूत कड़ी इसकी सपोर्टिंग स्टारकास्ट भी है. इसमें राहुल बोस, राम कपूर, गुलशन ग्रोवर, मुकुल देव, सुहैल नायर और सुप्रिया पिलगांवकर जैसे मंझे हुए कलाकारों ने अहम किरदार निभाए हैं. इन सभी के काम की तारीफ हो रही है. हालांकि, एक तरफ जहां भारत में फिल्म को प्यार मिल रहा है. वहीं, दूसरी तरफ पड़ोसी देश नेपाल में इस पर रोक लगा दी गई है. वहां की सरकार ने सिक्योरिटी और लॉ एंड ऑर्डर का हवाला देते हुए फिल्म के परफॉर्म पर बैन लगा दिया है, जिससे मेकर्स को झटका लगा है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो