भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /देश
  • /टाइगर श्रॉफ केस: 1 महीने पहले अमिताभ-आमिर-अक्षय-सलमान के घर की भी रेकी, हथियार सप्लाई सिंडिकेट का भी खुलासा

टाइगर श्रॉफ केस: 1 महीने पहले अमिताभ-आमिर-अक्षय-सलमान के घर की भी रेकी, हथियार सप्लाई सिंडिकेट का भी खुलासा

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले शूटर्स के निशाने पर कई अलग स्टार थे. सूत्रों ने दावा किया है कि शूटर्स को उन सेलिब्रिटीज को निशाना बनाने का निर्देश मिला था, जिनकी सुरक्षा कम हो. इस बीच हथियार सप्लाई करने वाले एक बड़े सिंडिकेट का भी खुलासा हुआ है.

Written Byabhinav tripathi
Published: Oct 21, 2026, 10:01 AM IST|Updated: Oct 21, 2026, 10:16 AM IST
joinshare
टाइगर श्रॉफ केस: 1 महीने पहले अमिताभ-आमिर-अक्षय-सलमान के घर की भी रेकी, हथियार सप्लाई सिंडिकेट का भी खुलासा
Image Credit: किस एक्टर को निशाना बनाने की प्लानिंग में थे टाइगर के हमलावर. (फोटो- एआई)

About the Author

abhinav tripathi

abhinav tripathi

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

2

ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

3

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

4

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

5

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

Tiger Shroff Firing Case: रविवार (18 अक्टूबर) को बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला किया गया. उनकी कार पर कुछ बदमाशों ने गोलियां चलाईं, जिसके बाद वह फरार हो गए. हालांकि, पुलिस ने इस मामले में तीनों शूटर्स समेत कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. मामले की जांच में एक अहम जानकारी सामने आई है. जांच में पता चला है कि हमलावरों के निशाने पर एक्टर टाइगर श्रॉफ नहीं थे, बल्कि अन्य बॉलीवुड स्टार थे.

दरअसल, सूत्रों ने बयाया कि इन हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले बॉलीवुड के दंबग एक्टर सलमान खान के घर के बाहर रेकी की थी. हालांकि, वहां की सुरक्षा व्यवस्था को देखकर वह भाग खड़े हुए. वहीं, विश्वसनीय सूत्र ने यह भी दावा किया है कि ये शूटर्स करीब एक महीने पहले मुंबई पहंचे थे और अलग-अलग सेलिब्रिटीज के घरों की रेकी में लगे थे. हैरान करने वाली बात है ये सभी ऑटोरिक्शा बुक करके मुंबई की सैर करते रहे. शूटर्स ऑटोरिक्शा वाले से ही सेलिब्रिटीज का घर पूछते और फिर उन्हें वहां ले जाने के लिए कहते थे.

ऑटो रिक्शा से सेलिब्रिटीज के घर पहुंचे

पिछले एक महीने के दौरान शूटर्स ऑटो वालों से कहते थे कि हमें सेलिब्रिटीज के घर ले चलो, हमें उन्हें देखना है और फोटो खींचवानी है. इसके बाद अलग-अलग ऑटोरिक्शा वाले इन्हें  अलग-अलग सेलिब्रिटीज जैसे अमिताभ बच्चन, आमिर खान, अक्षय कुमार, सलमान खान के घर लेकर गये थे.

शूटर्स को यह निर्देश भी मिले थे, जिनकी सुरक्षा कम हो उसे ही निशाना बनाना. मुंबई में घूमने के दौरान एक ऑटो रिक्शा वाले ने इन शूटर्स को बताया कि हर रविवार को बॉलुवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने जुहू के ग्राउंड पर आते हैं. इस जानकारी के बाद ये लोग 11 अक्टूबर को जुहू वाले ग्राउंड पर पहुंचे, लेकिन वहां पर टाइगर श्रॉफ नहीं आए थे.

एक प्लान फेल, तो एक हफ्ता इंतजार

11 अक्टूबर को प्लान फेल हो जाने के कारण इन शूटरों ने एक हफ्ते का इंतजार किया और फिर 18 अक्टूबर को दोबारा हथियारों के साथ जुहू के मैदान पहुंच गए. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा से ही कुछ और लोग भी इस दौरान मुंबई पहुंचे थे, जिन्होंने फिल्मस्टारों के घरों की रेकी की थी. इसके बाद वह वापस हरियाणा लौट गए थे.

पुलिस सूत्रों ने बताया है कि एक्टर पर हमले के दौरान हमलावरों ने एक विदेशी और दो देसी पिस्टल का इस्तेमाल किया था. विदेशी पिस्टल कौन सी थी, इसको लेकर अभी जानकारी साफ नहीं हो सकी है. बताया जाता है कि एक्टर श्रॉफ पर हमले के बाद मुंबई छोड़ने से पहले हथियारों को किसी अनजान गह पर फेंक दिया. अब मुंबई पुलिस इन हथियारों की तलाश कर रही है.

टाइगर फायरिंग केस पर बड़ी खबर, तीनों आरोपी मुंबई लाए गए #TigerShroff #FiringCase | @Nidhijourno @hardikdavelive https://t.co/YDp3wme24i

— Zee News (@ZeeNews) October 21, 2026

हथियार सप्लाई पर सिंडिकेट का खुलासा

गौरतलब है कि एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में हथियार सप्लाई करने वाले एक बड़े सिंडिकेट का खुलासा हुआ है. शूटर्स को हथियार डेड लेटर बॉक्स के जरिए पहुंचे थे. डेल लेटर बॉक्स एक ऐसी लोकेशन होती है, जहां पर पहले हथियार रखा गया था. बताया जाता है कि पंजाब के अमृतसर की एक लोकेशन पर कोई हथियार रखा गया था.

टाइगर श्रॉफ हमले मामले में गिरफ्तार कुनाल और सुमित करीब 2 हफ्ते पहले अमृतसर लेने गए थे. जहां पर ये हथियार रखे गए थे, उसकी लोकेशन दोनों के गैंगस्टर अनिल पंडित ने शेयर की थी.  हथियार लने के लिए कुनाल और सुमित को 70 से 80 हजार रुपये मिले थे. बता दें कि ये दोनों हरियाणा के रहने वाले हैं. 

दो महिलाएं भी शामिल

पता चला है कि इन पैसों में करीब 10-12 हजार रुपए बबीता और राधा को दिए थे. ये दो महिलाओं को भी इस मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है. दोनों उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं. बताया जा रहा है कुनाल इसी साल जुलाई के महीने में सोनीपत जेल से बाहर आया था. बाहर आने के बाद उसके एक दोस्त ने अनिल पंडित से उसका संपर्क कराया.

इसके बाद ही एक इंक्रिप्टेड एप के जरिए अनिल पंडित कुनाल को निर्देश देता था. करीब दो हफ्ते पहले अनिल पंडित ने कुणाल को अमृतसर से हथियार लाने और फिर मुंबई पहुंचने का टास्क दिया था. इसके एवज में 70 से 80 रुपये देने की बात कही गई थी. हथियार पहुंचाने के लिए कुनाल ने अपनी गर्लफ्रेंड राधा का इस्तेमाल किया. बता दें कि राधा और बबीता सोनीपत की फैक्ट्री में काम करती हैं, कुनाल की करीब 2 महीने पहले मुलाकात हुई थी. 

यह भी पढ़ें: कोटा टू महाराष्ट्र: 17 घंटे का सफर... 4 बार बदली कार, टाइगर के हमलावरों को मुंबई लेकर पहुंची पुलिस; एक्सटॉर्शन सेल में पूछताछ

यह भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की पूरी साजिश का खुलासा! अमृतसर से पिस्टल, मुंबई में बैग की डिलीवरी, फिर चलीं गोलियां

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Tiger Shroff