)
फिटनेस और ग्लैमरस स्टाइल के लिए फेमस बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा एक बार फिर से इंटरनेट पर गॉसिप का टॉपिक बन गई हैं. सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाली मलाइका इन दिनों दुबई और अबू धाबी के सफर पर निकली हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स पूरी तरह सरप्राइज और कई लोग शॉक्ड रह गए. इस वीडियो में मलाइका अबू धाबी की बेहद खूबसूरत और मशहूर 'शेख जायद ग्रैंड मस्जिद' में बुर्का पहने नजर आ रही हैं, जिसके बाद से ही इंटरनेट पर यूजर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं.
एक्ट्रेस द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में वो काले रंग का बुर्का पहनकर मस्जिद की आर्ट को निहारती हुई दिखाई दे रही हैं. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'कुछ जगहें आपको रुकने पर मजबूर कर देती हैं, कुछ आपको महसूस कराती हैं. इस जगह ने ये दोनों काम किए.' वीडियो में उनके चेहरे पर दिख रहे सुकून की फैंस ने काफी तारीफ की और कई लोगों ने इसे उनका अब तक का सबसे बेहतरीन आउटफिट बताया.
मलाइका के फैंस उनके इस अवतार की जमकर तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं सोशल मीडिया पर कई नेटिजन्स का ध्यान उनके पैरों पर गया, जहां उन्होंने शूज पहने हुए थे. लोगों का कहना है कि किसी भी मस्जिद या मंदिर परिसर के नियमों के मुताबिक, उन्हें जूते नहीं पहनने चाहिए थे. मस्जिद के इस वीडियो के सामने आते ही मलाइका की पर्सनल लाइफ और नए रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं.
खबरों के मुताबिक, मलाइका इस ट्रिप पर योगा एंटरप्रेन्योर सर्वेश शशि के साथ गई हैं. मस्जिद परिसर के बाहर सर्वेश को मलाइका के कंधे पर हाथ रखकर तस्वीरें क्लिक कराते हुए देखा गया हैं. दोनों की ये करीबियत और रोमांटिक बॉन्डिंग सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके अफेयर के कयास लगाए जाने लगे हैं. हालांकि, इन खबरों और अपने रिश्ते की अफवाहों पर मलाइका की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल बयान या रिएक्शन सामने नहीं आया है.
बात करें मलाइका अरोड़ा के करियर की, तो उन्होंने नब्बे के दशक में वीजे के तौर पर अपने सफर की शुरुआत की थी. इसके बाद, साल 1998 में आई फिल्म 'दिल से' के सुपरहिट गाने 'छैय्या छैय्या' पर ट्रेन की छत पर किए उनके डांस ने उन्हें रातों-रात पूरे देश में फेमस कर दिया. इसके बाद 'मुन्नी बदनाम हुई' और 'अनारकली डिस्को चली' जैसे ब्लॉकबस्टर गानों से उन्होंने बॉलीवुड में 'आइटम क्वीन' का खिताब हासिल किया. डांसिंग के अलावा, उन्होंने 'नच बलिए', 'झलक दिखला जा' और 'इंडियाज गॉट टैलेंट' जैसे कई बड़े रियलिटी शोज में जज की भूमिका निभाकर टीवी की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बनाई है.
मलाइका अरोड़ा चाहे अपने रिलेशनशिप्स को लेकर खबरों में रहें या अपने यूनीक फैशन सेंस के लिए, लोग उनके बारे में जानने के लिए हमेशा बेताब रहते हैं. अर्जुन कपूर से अलग होने की खबरों के बाद अब सर्वेश शशि संग उनका नाम जुड़ना और अचानक बुर्के में धार्मिक स्थल पर स्पॉट होना, ये सब दिखाता है कि वो हर कदम पर ट्रेंडिंग टॉपिक बन जाती हैं. फिलहाल, अबू धाबी के इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं और उनके इस एकदम अलग और शांत अवतार की तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं.