)
उत्तराखंड के कुंजापुरी मेले में हुआ एक वाक्य इन दिनों एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के गलियारों में हलचल मचा रहा है. मंच पर सिंगर दिलेर मेहंदी के साथ हुए पब्लिक विवाद और तीखे सवालों के बाद अब बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार और गायक भी खुलकर मैदान में उतर आए हैं. इस पूरे घटनाक्रम ने कलाकारों के आत्मसम्मान और पब्लिक स्टेज पर उनकी गरिमा को लेकर एक नई और गंभीर बहस छेड़ दी है, जिस पर फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों ने अपनी नाराजगी जाहिर की है. एक्टर अनुपम खेर ने देर रात एक वीडियो मैसेज शेयर करते हुए दलेर मेहंदी का खुलकर समर्थन किया.
हालांकि, उन्होंने ये भी माना कि उन्होंने इस घटना को अपनी आंखों से नहीं देखा था, लेकिन दिलेर मेहंदी के साथ अपने दो-तीन दरशकों के पुराने रिश्ते का दवाला देते हुए उन्होंने सिंगर के कैरेक्टर का बचाव किया. अनुपम खेर ने अपनी इस वीडियो में कहा , 'मैं दिलेर मेहंदी को पिछले 20-30 सालों से जानता हूं और जहां तक मुझे पता है, वो शराब नहीं पीते. जहां तक मुझे पता है, वो उन बेहतरीन इंसानों में से एक हैं जिनसे मैं मिला हूं'.
अनुपम खेर ने सिंगर का सपोर्ट करते हुए बताया कि उन्हें अपने आपसी दोस्त के माध्यम से पता चला है कि मेहंदी पिछले दो-तीन सालों से अस्वस्थ थे और हो सकता है कि उन्होंने अपनी सेहत की परवाह किए बिना अपनी कमिटमेंट को निभाया हो. एक्टर ने वीडियो और सोशल मीडिया पर कैप्शन में सीधे तौर पर उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल का नाम लिया. उन्होंने कड़े शब्दों में सवाल उठाया कि अगर मंत्री जी को परफॉर्मेंस से कोई शिकायत या नाराजगी थी भी, तो क्या उसे स्टेज पर सबके सामने इस तरह जाहिर करना जरूरी था?'.
एक-दो दिन पहले एक वीडियो देखा, जिसमें कोई मंत्री जी मंच पर दलेर मेहंदी जी से जिस तरह बात कर रहे थे, उसे देखकर बहुत दुख हुआ। मैं दलेर जी को बहुत सालों से जानता हूँ। यह भी जानता हूँ कि पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत ठीक नहीं रही है। मंत्री जी, आपको उनकी प्रस्तुति से शिकायत हो सकती है। नाराज़गी भी हो सकती है। लेकिन सबके सामने मंच पर जाकर इस तरह उन्हें अपमानित करना ज़रूरी था क्या? यही बात उनसे अलग बैठकर, इज़्ज़त से भी तो कही जा सकती थी। एक कलाकार अपनी मेहनत से जो पहचान और सम्मान कमाता है, उसके पीछे पूरी ज़िंदगी लगी होती है। दलेर जी ने पिछले तीस-पैंतीस सालों से अपने गानों से हम सबको ख़ुशी दी है। उस योगदान की कुछ तो क़द्र होनी चाहिए। दलेर जी, मैंने आपको हमेशा एक नेकदिल, प्यार बाँटने वाले इंसान के रूप में जाना है। जहाँ तक मैं आपको जानता हूँ, आप शराब भी नहीं पीते। आपको यह सब सहना पड़ा, इसका मुझे बहुत अफ़सोस है। अपनी इंडस्ट्री के साथियों से भी कहना चाहूँगा—जो लोग दलेर जी को जानते हैं, वे अपनी बात ज़रूर रखें। उनके साथ खड़े हों। किसी के अच्छे स्वभाव के बारे में, उसकी इंसानियत के बारे में अपने अनुभव से दो शब्द कहना भी बहुत मायने रखता है। ऐसे वक़्त में एक साथी के लिए इतना तो हम कर ही सकते हैं। दलेर जी, आप बेहतरीन कलाकार हैं और उतने ही प्यारे इंसान भी। अपना ख़याल रखिए। भगवान आपको अच्छी सेहत दे। मेरा प्यार और सम्मान हमेशा आपके साथ है। 🙏❤️
— Anupam Kher (@AnupamPKher) October 20, 2026
अनुपम ने आगे लिखा, 'मंत्री जी, आपको उनके प्रदर्शन को लेकर कुछ शिकायतें हो सकती थीं, आप शायद नाखुश भी रहे होंगे. लेकिन क्या मंच पर सबके सामने उन्हें अपमानित करना वाकई जरूरी था? ऐसी चिंताओं को पर्सनली और सम्मानपूर्वक सुलझाया जा सकता था'. इसके साथ ही उन्होंने इस बात को भी माना कि भले ही मेहंदी ने लिप-सिंक किया हो, लेकिन इससे किसी भी कलाकार के साथ सरेआम इस तरह का बर्ताव करने का अधिकार किसी को नहीं मिल जाता है.
इस पूरे विवाद के बीच इंडस्ट्री के कई दूसरे जाने-माने चेहरे भी दिलेर मेहंदी के समर्थन में मजबूती से खड़े नजर आए हैं. रैपर बादशाह, फेमस कॉमेडियन-एक्टर कपिल शर्मा, गुरदास मान और सिंगर मीका सिंह ने खुलकर मेहंदी का साइड लिया. मीका सिंह ने तो इस मामले में एक कदम आगे बढ़कर बड़ा बयान दिया और बताया कि उनके भाई की हाल ही में सर्जरी हुई थी और वो रिकवरी के दौर से गुजर रहे हैं.

मीका ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर कोई ये साबित कर दे कि मेहंदी ने शराब पी थी, तो वो गाना ही छोड़ देंगे. वहीं, अनुपम खेर ने भी इंडस्ट्री के दूसरे कलाकारों से अपील की कि वो इस मामले में चुप न बैठें और अपने साथी आर्टिस्ट का साथ दें.

अनुपम खेर आखिर में दिलेर मेहंदी के लिए अपना स्नेह और आदर व्यक्त किया. उन्होंने मुश्किल की इस घड़ी में सिंगर को सांत्वना देते हुए एक बेहद प्यारा मैसेज भेजा. एक्टर ने अपने मैसेज के आखिर में कहा, दिलेर जी, आप एक महान कलाकार होने के साथ-साथ उतनी ही अद्भुत इंसान भी हैं. कृपया अपना ख्याल रखें. भागवान आपको अच्छे स्वास्थ्य की कृपा प्रदान करें. मेरा प्यार और सम्मान हमेशा आपके साथ है'.