App

हर्षवर्धन राणे की एक्शन-रोमांटिक फिल्म सिला की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन तबाही मचाने को तैयार हैं एक्टर?

हर्षवर्धन राणे की फिल्म सिला की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है. फिल्म प्यार और बदले की कहानी पर आधारित है. फिल्म का निर्देशन ओमंग कुमार ने किया है. फिल्म की कहानी कश्मीर और वियतनाम पर आधारित है.

हर्षवर्धन राणे की एक्शन-रोमांटिक फिल्म सिला की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन तबाही मचाने को तैयार हैं एक्टर?
Image Credit: इंस्टाग्राम

बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे की रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म सिला की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है. फिल्म मेकर्स ने पोस्टर शेयर कर फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया है. फिल्म का निर्देशन उमंग कुमार ने किया है.

क्या है फिल्म की कहानी

सिला एक एक्शन और रोमांटिक फिल्म है. फिल्म में हर्षवर्धन का डिफरेंट किरदार देखने को मिलेगा. फिल्म में वह विराट के रोल में नजर आएंगे जो अपनी प्रेमिका की तलाश में है, लेकिन यह खोज एक खतरनाक मोड़ में बदल जाती है, जिस वजह से विराट को अपनी जान बचाने के लिए भी संघर्ष करना पड़ता है.

काफी चैलेंजिंग किरदार

हर्षवर्धन राणे ने कहा कि फिल्म में विराट का रोल करने के लिए उन्हें शारीरिक और इमोशनली दोनों तरह से कई चुनौतियों को सामना करना पड़ा. एक्टर ने बताया कि कैसे इंसान प्यार के लिए किसी भी हद तक जोखिम को उठा सकता है. एक्टर ने बताया है कि एक एक्टर के तौर पर सिला मेरे लिए काफी चैलेंजिंग है.

विराट का किरदार जितना ऊपर से दिखता है उतना ही अंदर से गहरा है. वह प्यार में होता है, लेकिन जब चीजे अचानक बदल जाती है तो वह उस दुनिया में चला जाता है जहां उसे अपनी जान बचाना उतना जरूरी नहीं लगता है, जितना अपने प्यार को फिर से ढूंढ कर पाना.

फिल्म में दिखेगा एक्शन और रोमांस

ओमंग कुमार की फिल्म में रोमांस, एक्शन, एडवेंचर और मिस्ट्री देखने को मिलेगी. फिल्म में इमोशन भी देखने को मिलेंगे. सिला फिल्म को जी स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत किया है. फिल्म को ब्लू लोटस पिक्चर्स और स्टार्क एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है. सिला फिल्म 5 फरवरी 2027 को थिएटर में रिलीज होगी.

हर्षवर्धन राणे का करियर

हर्षवर्धन राणे ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007-2008 में शो लेफ्ट राइट से की थी. शो में एक्टर ने कैडेट रंजीत का रोल किया था. इसके बाद उन्होंने साल 2010 में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा, उन्होंने थकिता थकिता से अपने एक्टिंग करियर की शुरुात की, इसके बाद वह ना इष्टम, अवुन, प्रेमा इश्क कादल, अनामिक और माया जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं. साल 2016 में उन्होंने फिल्म सनम तेरी कमस से अपना डेब्यू किया था. उनकी डेब्यू फिल्म पहले तो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई. जब फिल्म को साल 2025 में दोबारा रिलीज किया गया था, तो फिल्म पर्दे पर हिट साबित हुई. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More