रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे फिल्म रामायण के प्रमोशन के लिए अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में नजर आए. अमिताभ बच्चन ने रामायण टीम का स्वागत किया है. शो में साई पल्लवी ने मां सीता के किरदार को निभाने के बारे में बात की है.
अमिताभ बच्चन में शो से पूछा कि जब आपको रोल निभाने के लिए बोला था तो उनके मन में क्या आया था. साई पल्लवी ने शो में बोला कि उन्होंने रोल के लिए कैलकुलेशन नहीं किया, बल्कि सीखा है. एक्ट्रेस ने बोला- मैं इस किरदार को निभाने के लिए दिमाग का इस्तेमाल नहीं करना चाहती थी. हर बार जब मैं कोई किरदार निभाती हूं तो सोचती कि उस किरदार को क्या दे सकती हूं, लेकिन पहली बार ऐसा था जब मैंने सोचा कि मां सीता के किरदार से मुझे क्या मिल सकता है. इस किरदार से मुझे क्या ज्ञान मिलेगा. मां सीता के किरदार के प्रोसेस को ट्रांसपेरेंट रखना चाहती थी. मैंने मां सीता से प्रार्थना की और आगे बढ़ गई.
अमिताभ बच्चन ने शो में दीपावली सेलिब्रेशन के बारे में बात की है. उन्होंने सो में अपनी याद को शेयर करते हुए कहा- दिवाली की एक ही याद है कि अगर बगल वाले यहां बम फटा है तो हमारा मकसद होता है कि हमारा बम उससे ज्यादा तेज होना चाहिए. अमिताभ बच्चन की इस बात पर सभी लोग हंसने लगते हैं.
रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 5 नवंबर को रिलीज होगी. फिल्म को दुनियाभर के देशों में रिलीज किया जाएगा. फिल्म मेकर्स का मकसद रामायण कथा को दुनियाभर के देशों में दिखाना है. फिल्म को 3 डी तकनीक से रिलीज किया जाएगा. मेकर्स जमकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं. फिल्म की एंडवास बुकिंग शुरू हो चुकी है. विदेशों में फिल्म की अच्छी खासी कमाई हो रही है. फिल्म रामायण के दोनों पार्ट का बजट 4000 हजार करोड़ रुपये हैं.
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म रामायण को नामित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में है. साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी मां सीता के रोल में हैं. यश रावण के रोल में है. सनी देओल हनुमान के किरदार में है. टीवी एक्टर रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे. फिल्म में काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, आदिनाथ कोठारे, कुणाल कपूर, अरुण गोविल, इंदिरा कृष्णन और लारा दत्ता लीड रोल में हैं.