साउथ एक्टर विजय सेतुपति अपनी फिल्म बत्था को लेकर सुर्खियों में हैं. गैंगस्टर ड्रामा फिल्म का निर्देशन बालाजी थारानीथारन ने किया है. फिल्म अब ओटीटी पर रिलीज को तैयार है. विजय सेतुपति की फिल्म में इमोशन, कॉमेडी और रिलेशनशिप का तड़का देखने को मिलेगा. फिल्म को लेकर ओटीटी रिलीज का ऐलान कर दिया गया है. विजय सेतुपति की फिल्म बत्था की ओटीटी रिलीज को ऑफिशियल कंफर्म कर दिया गया है. इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा.
नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने फिल्म की ओटीटी रिलीज का ऐलान किया है. पोस्ट में फिल्म का पोस्टर शेयर किया है. वहीं फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान किया है. विजय सेतुपति की फिल्म 29 अक्टूबर 2026 को ओटीटी पर रिलीज होगी. फिल्म ओटीटी पर हिंदी समेत तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी.
You’re not ready for Baththa’s rampage https://t.co/zYiojr90Ry
— Netflix India South (@Netflix_INSouth) October 25, 2026
बत्था एक एक्शन-कॉमेडी ड्रामा फिल्म है. फिल्म की कहानी साल 1986 में मद्रास के खूंखार लोकर गैंगस्टर की कहानी है. फिल्म में दिखाया है कि एक बच्चा उसे बाथरूम में बंध कर देता है, जहां से फिल्म की कहानी ट्विस्ट आता है. विजय के अलावा लिजोमोल जोस, संथी बालचंद्रन स्टार्स हैं.
बत्था का एक तमिल गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है. फिल्म 1 अक्टूबर को थिएटर में रिलीज हुई थी. दर्शकों ने फिल्म को काफी पसंद किया था. लेकिन कमाई के मामले में फिल्म ने खास परफॉर्म नहीं किया. कोईमोई के मुताबिक फिल्म का बजट 28 करोड़ था. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने वर्ल्डवाइड 32.85 करोड़ की कमाई की है. फिल्म का नेट कलेक्शन 29.46 करोड़ रहा था. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म एवरेज थी.
साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. विजय एक्टिंग करने से पहले दुबई में अकाउंटेंट की नौकरी करते थे. नौकरी के दौरान विजय की जेसी से ऑनलाइन चैटिंग के जरिए बातचीत शुरू हुई थी. बिना एक दूसरे को देखे दोनों को प्यार हो गया था. विजय सेतुपति ने सगाई से एक दिन पहले जेसी को देखा था. साल 2003 में दोनों ने शादी की थी. कपल के दो बच्चे हैं बेटा सूर्य़ा और बेटी श्रीजा. विजय की पत्नी ने उनके करियर के उतार-चढ़ाव में उनका साथ दिया है.