भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /बिहार
  • /पवन सिंह नहीं पहुंचे कोर्ट, लगा 3000 का जुर्माना... पत्नी ज्योति सिंह बोलीं- 'साथ रहना चाहती हूं'

पवन सिंह नहीं पहुंचे कोर्ट, लगा 3000 का जुर्माना... पत्नी ज्योति सिंह बोलीं- 'साथ रहना चाहती हूं'

भोजपुरी सिंगर पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह चर्चा में हैं. मिली जानकारी के अनुसार, पवन सिंह बलिया परिवार न्यायालय कोर्ट में हाजिर नहीं हुए, जिसके बाद कोर्ट ने उनपर 3000 रुपए का जुर्माना लगाया है. मामले में अगली सुनवाई 12 नवंबर को होगी.

Edited ByRanjana Kumari
Published: Oct 18, 2026, 03:21 PM IST|Updated: Oct 18, 2026, 03:46 PM IST
joinshare
पवन सिंह नहीं पहुंचे कोर्ट, लगा 3000 का जुर्माना... पत्नी ज्योति सिंह बोलीं- 'साथ रहना चाहती हूं'
Image Credit: ज्योति सिंह (जी मीडिया)

About the Author

    Ranjana Kumari

    Ranjana Kumari

    रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    जामिया: आइए 20 साल पीछे चलते हैं... जब आखिरी छात्रसंघ चुनाव हुआ, वो चुनाव भी 9 साल बाद हुआ था!

    जामिया: आइए 20 साल पीछे चलते हैं... जब आखिरी छात्रसंघ चुनाव हुआ, वो चुनाव भी 9 साल बाद हुआ था!

    2

    'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

    3

    ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

    4

    चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

    5

    PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    भोजपुरी सिंगर और बिहार के MLC पवन सिंह पर बलिया परिवार न्यायालय कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर 3000 रुपए का जुर्माना लगाया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, कल यानी 17 अक्टूबर को तलाक और भरण पोषण के मामले की सुनवाई बलिया परिवार न्यायालय में हुई. इस दौरान पत्नी ज्योति सिंह तो हाजिर हुई, लेकिन पवन सिंह कोर्ट में हाजिर नहीं हुए. 

    मुझे न्यायालय पर भरोसा है- ज्योति सिंह

    पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने बताया कि पवन सिंह की तरफ से उनकी मां से जुड़े मेडिकल दस्तावेज अदालत में जमा किए गए हैं. साथ ही, मीडिएशन के लिए आवेदन भी दिया गया है. ज्योति सिंह का कहना है कि 4 साल पहले भरण पोषण का मुकदमा दर्ज कराया था और मुझे उम्मीद है कि कोर्ट से मुझे न्याय मिलेगा.

    'आज भी साथ रहना चाहती हूं'

    ज्योति सिंह का कहना है कि अगली तारीख 12 नवंबर को पड़ी है, लेकिन पवन सिंह ने कोर्ट को मजाक बना दिया है. 4 साल हो चुके हैं, मुझे न्यायालय पर भरोसा है. मैं आज भी उनके साथ रहना चाहती हूं, अगर यहां से कुछ नहीं होता है तो मैं सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी. 

    'सेटलमेंट के लिए दी गई है अर्जी'

    वहीं, इस दौरान ज्योति सिंह के वकील ने कहा कि पवन सिंह की ओर से अदालत में एकमुश्त समझौते यानी वन-टाइम सेटलमेंट के लिए एक अर्जी दाखिल की गई है. पवन सिंह ने समझौता करने में दिलचस्पी दिखाई है, लेकिन इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें खुद अदालत में पेश होना होगा. ऐसे में अब सभी की निगाहें 12 नवंबर को होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं हुई है. 

    बता दें कि पवन सिंह और ज्योति सिंह अपनी शादी को लेकर हमेशा ही सर्खियों में बने रहते हैं. पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी 6 मार्च 2018 को हुई थी. शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्तों में खटास आ गई और वह अलग रहने लगे. 2022 में तलाक और भरण पोषण को लेकर कानूनी लड़ाई शुरू हो गई. वहीं, अब देखना होगा कि क्या पवन सिंह अगली तारीख (12 नवंबर 2026) पर कोर्ट पहुंचते हैं या नहीं.

    यह भी पढ़ें: प्रशांत किशोर की बढ़ सकती हैं मुश्किलें: सम्राट चौधरी पर दिए विवादित बयान को लेकर पटना साइबर थाने में शिकायत दर्ज, FIR की हो रही है मांग

    रिपोर्ट: मनोज कुमार चतुर्वेदी

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    Patna News