भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /बिहार
  • /पटना गांधी मैदान में 90 नहीं 95 फीट का जलेगा रावण, गंगा में नहीं होगा मूर्ति विसर्जन

पटना गांधी मैदान में 90 नहीं 95 फीट का जलेगा रावण, गंगा में नहीं होगा मूर्ति विसर्जन

पटना में मूर्तियों को सीधे गंगा नदी में विसर्जित नहीं किया जाएगा. इसके बजाय, नदी के किनारे कई जगहों पर कृत्रिम तालाब बनाए गए हैं. ये कृत्रिम तालाब पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से तैयार किए गए हैं. वहीं, पटना गांधी मैदान में 95 फीट रावण का दहन किया जाएगा.

Edited ByRanjana Kumari
Published: Oct 20, 2026, 11:56 AM IST|Updated: Oct 20, 2026, 12:20 PM IST
joinshare
पटना गांधी मैदान में 90 नहीं 95 फीट का जलेगा रावण, गंगा में नहीं होगा मूर्ति विसर्जन
Image Credit: पटना के गांधी मैदान में होगा रावण दहन (AI IMAGE)

About the Author

    Ranjana Kumari

    Ranjana Kumari

    रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

    हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

    2

    अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

    3

    जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

    4

    'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे

    5

    'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    राजधानी पटना में इस बार रावण दहन भव्य तरीके से आयोजित किया जा रहा है. पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हैं. पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बेहद सराहनीय कदम उठाया गया है. प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि इस बार गंगा नदी में सीधे किसी भी मूर्ति का विसर्जन नहीं किया जाएगा. इसके लिए गंगा घाटों के किनारे विशेष रूप से कृत्रिम तालाब तैयार किए गए हैं, ताकि जल को प्रदूषित होने से बचाया जा सके.

    90 से 95 फीट हो गया रावण का पुतला

    दीघा घाट पर ही गंगा नदी के किनारे दो बड़े कृत्रिम तालाब बनाए गए हैं, जहां पूजा के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा. दूसरी ओर, पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रावण वध और दहन कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मैदान के अंदर और बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. इस बार रावण दहन का आकर्षण और भी अधिक बढ़ गया है क्योंकि स्टील के मजबूत स्ट्रक्चर का उपयोग किए जाने के कारण रावण का कद बढ़कर 90 से 95 फीट हो गया है, जबकि मेघनाथ को 85 फीट और कुंभकर्ण को 80 फीट ऊंचा बनाया गया है.

    सीएम सम्राट और राज्यपाल होंगे शामिल

    इन विशालकाय पुतलों के साथ-साथ इस बार रावण दहन का उत्साह और भी दोगुना हो गया है. इस समारोह में राज्यपाल सैयद अता हसनैन, नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. सुरक्षा और प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए प्रवेश द्वार भी तय कर दिए गए हैं, जिसके तहत राज्यपाल और मुख्यमंत्री का वीवीआईपी आगमन गेट नंबर एक से होगा.

    यह भी पढ़ें: पटना में दुर्गा पूजा पंडाल के पास फायरिंग, भोजपुर में बदले की आग में बुजुर्ग की हत्या

    वीआईपी मेहमानों की एंट्री गेट नंबर चार से होगी. वहीं, वीवीआईपी पास धारक गेट नंबर 12 से प्रवेश करेंगे. आम जनता के लिए गांधी मैदान के बाकी सभी गेट खुले रहेंगे और प्रशासन की ओर से यह निर्देश दिया गया है कि सभी आम जन शाम चार बजे तक अपने-अपने स्थान पर शांतिपूर्वक बैठ जाएं, ताकि ठीक शाम पांच बजकर तीस मिनट पर निर्धारित समय पर रावण दहन समारोह का यह ऐतिहासिक और अद्भुत आयोजन सफलतापवूर्क संपन्न हो सके.

    रिपोर्ट: रजनीश

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    Patna News