App

बिहार में बेखौफ अपराधी! पटना और समस्तीपुर में युवकों को मारी गोली, एक आरोपी गिरफ्तार

बिहार में गोलीबारी की दो घटनाओं से हड़कंप मच गया है. पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र में मोनू कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया गया. वहीं, समस्तीपुर के सरायरंजन में तीन नकाबपोश अपराधियों ने होटल के पास सो रहे युवक के पीठ में गोली मार दी. पुलिस जांच में जुटी है.

बिहार में बेखौफ अपराधी! पटना और समस्तीपुर में युवकों को मारी गोली, एक आरोपी गिरफ्तार
Image Credit: प्रतिकात्मक तस्वीर (AI Photo)

बिहार में अपराधियों के हौसले इन बुलंद है. पहले बदमाशों ने पटना सिटी में एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया. दूसरी ओर समस्तीपुर में तीन नकाबपोश अपराधियों ने होटल के पास सो रहे युवक की पिटाई करने के बाद उसकी पीठ में गोली मार दी. दोनों घटनाओं के जांच में पुलिस जुटी हुई है.

गोली मार कर किया घायल

पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया. इस गोलीबारी के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. मिली जानकारी के अनुसार, बड़ी पटनदेवी मंदिर के पश्चिम पंचवटी कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन के पास मुंशी गोप के बेटे मोनू कुमार को गोली मार दी गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों के बीच हड़कंप मच गया. आनन-फानन में घायल मोनू कुमार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

एक गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

बताया जा रहा है कि मोनू कुमार ने गोली चलाने वाले दो युवकों पर आरोप लगाया था. मामले की जानकारी मिलते ही आलमगंज थाने की पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की भूमिका और घटना के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

पीठ में गोली मारकर हुए फरार

वहीं दुसरी घटना समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र का है, जहां देर रात तीन नकाबपोश अपराधियों ने होटल के पास सो रहे एक युवक पर हमला कर दिया. अपराधियों ने पहले युवक की बेरहमी से पिटाई की और फिर उसकी पीठ में गोली मारकर फरार हो गए. मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर किशनपुर स्थित SH-88 पर पेट्रोल पंप के समीप एक होटल की है. देर रात करीब एक बजे तीन नकाबपोश अपराधी वहां पहुंचे और सोये हुए युवक पर हमला कर दिया.

युवक की पीठ में मारी गोली

इस दौरान पास में सो रहे दो अन्य लोग भी जाग गए. अपराधियों ने उन दोनों पर पिस्टल तान दी, जिसके बाद हथियार देखकर दोनों मौके से भाग निकले. इसके बाद अपराधियों ने युवक की पीठ में गोली मार दी और फरार हो गए. गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. आसपास के लोगों ने उसे इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. साथ ही सीसीटीवी फुटेज में तीन नकाबपोश अपराधियों की गतिविधियां कैद हुई हैं. पुलिस फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है.

रिपोर्ट: प्रकाश कुमार सिन्हा (पटना), मंटुन कुमार रॉय (समस्तीपुर)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Rupak Kumar

Rupak Kumar

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More