बिहार से अब दूसरे राज्यों में जाने के लिए यात्रियों को बहुत जल्द ही सरकारी बसों की टिकट बुकिंग के लिए बड़ी सुविधा मिलने वाली है. बहुत जल्द ही बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने 'वेयर इज माई बस' ऐप लॉन्च करने जा रहा है. इस ऐप से यात्री घर बैठे बसों की जानकारी प्राप्त कर सकते है साथ ही टिकट भी बुक कर सकते है. इस ऐप की लॉन्च होने के बा दयात्रियों को बसों की जानकारी और टिकट बुकिंग के लिए बस स्टैंड या काउंटर पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
इस ऐप की मदद से पटना से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के लिए चलने वाली बसों की टिकट बुकिंग भी की जा सकेगी. यात्री अपनी सुविधा के अनुसार बस और अपनी पसंद की सीट बुक कर पाएंगे. टिकट बुक करते समय पैसा ऑनलाइन किया जा सकेगा. इसके अलावा टिकट कैंसिल करने पर रिफंड की सुविधा भी मिलेगी. इससे यात्रियों की टिकट बुकिंग में सुविधा मिलेगी.
इस ऐप की सबसे खास बात यह है कि इस बस में जीपीएस (GPS) की सुविधा उपलब्ध है, इसके सहारे आप बस का लाइव लोकेशन भी देख सकते है. साथ ही ये भी पता कर पाएंगे कि बस संबंधित स्टैंड पर कब तक पहुंचेगी. इससे यात्रियों को बस के आने का इंतजार करते समय बार-बार पूछताछ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. खासकर उस यात्रीओं को ज्यादा सुविधा मिलेंगी जो दूसरे शहर और राज्यों की यात्रा कर रहे है.
इसके अलावा यात्रियों को इस ऐप पर बस से जुड़ी सारी जानकारी एक ही बार में मिल सेकेगी. इससे ऐप से यात्रा करने से पहले बस के निर्धारित मार्ग, बस का किराया और यात्रा के दौरान मिलने वाली सुविधा के बारे में जानकारी प्राप्त करना भी आसान हो जाएगा.अब एक ही जगह सारी बसों की जानकारी मिलने से यात्रियों को सुविधा होगी. बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की इस पहल से सरकारी बस सेवाओं को अधिक सुविधाजनक बनाने और यात्रियों की परेशानी कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है.
रिपोर्ट: शिवम राज