App

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से कूदा युवक, कई टुकड़ों में बंट गई बॉडी, मौत के बाद हड़कंप

Noida Supernova Suicide Incident: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा बिल्डिंग में एक युवक ने 43वीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवक सुपरनोवा में स्थित एक Airbnb में रुका हुआ था. इसी दौरान उसने 43वीं मंजिल से छलांग लगा दी

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से कूदा युवक, कई टुकड़ों में बंट गई बॉडी, मौत के बाद हड़कंप
Image Credit: Noida Supernova Accident

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित हाईराइज सोसायटियों से हादसों और खुदकुशी की खबरें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. थाना सेक्टर-126 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-94 स्थित प्रसिद्ध 'सुपरनोवा' (Supernova) बिल्डिंग में शनिवार को एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई. यहां 43वीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे कूदकर एक युवक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली.

शरीर के परखच्चे उड़े
ऊंचाई से नीचे गिरने के कारण युवक के शरीर के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद पूरी सोसायटी और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया.

Airbnb में रुका हुआ था युवक
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मृतक युवक सुपरनोवा बिल्डिंग में संचालित एक Airbnb (शॉर्ट-टर्म रेंटल सर्विस) में ठहरा हुआ था. शनिवार को अचानक उसने 43वीं मंजिल की बालकनी या खिड़की से नीचे छलांग लगा दी. धमाके जैसी आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों और आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी.

मौके पर पहुंची पुलिस, शिनाख्त की कोशिश जारी
सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-126 पुलिस टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव के हिस्सों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है.

शिनाख्त और जांच
मृतक युवक की पहचान कराने और उसके परिजनों का पता लगाने के लिए पुलिस Airbnb के बुकिंग रिकॉर्ड, आधार कार्ड/आईडी प्रूफ और रजिस्टर की जांच कर रही है.

खुदकुशी की वजह अस्पष्ट
युवक ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस कमरे की तलाशी ले रही है ताकि कोई सुसाइड नोट या सुराग मिल सके.

विवादों में रही है सुपरनोवा इमारत
गौरतलब है कि दिल्ली-नोएडा बॉर्डर के पास स्थित सुपरनोवा उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारतों में से एक है. इससे पहले भी यह बहुमंजिला इमारत विभिन्न विवादों और सुरक्षा से जुड़ी खामियों को लेकर चर्चा में रह चुकी है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो