App

लखनऊ से बाराबंकी तक प्रशासनिक फेरबदल: रवीना त्यागी समेत 20 IPS अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों को मिले नए कप्तान

UP IPS Officers Transfer: उत्तर प्रदेश में 20 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर हुए हैं. रवीना त्यागी को बाराबंकी का एसपी बना दिया गया है. इतना ही नहीं, बस्ती, जौनपुर, बलिया, मऊ, गाजीपुर, मुजफ्फरनगर, जालौन समेत कई जिलों के कप्तान का तबादले हुए हैं.

लखनऊ से बाराबंकी तक प्रशासनिक फेरबदल: रवीना त्यागी समेत 20 IPS अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों को मिले नए कप्तान

UP IPS Officers Transfer: यूपी में पुलिस विभाग ने बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं. प्रदेश में 20 IPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. आदेश के मुताबिक, बस्ती के पुलिस अधीक्षक (SP) यशवीर सिंह का तबादला जौनपुर में किया गया है. उनकी जगह बलिया के एसपी ओमवीर सिंह को बस्ती का नया पुलिस अधीक्षक बना दिया गया है.  

कुंवर ज्ञानेंद्र सिंह DCP प्रयागराज बनाए गए
वहीं, जौनपुर के एसपी कुंवर अनुपम सिंह को PAC मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है. इसके अलावा गाजीपुर के एसपी ईराज राजा को बलिया का नया एसपी बना दिया गया है. जबकि, जालौन के एसपी विनय कुमार सिंह का ट्रांसफर गाजीपुर में हुआ है. 

कई जिलों के पुलिस कप्तान भी बदलें
मऊ, बाराबंकी, मुजफ्फरनगर, बागपत, हापुड़, आजमगढ़ और बरेली समेत कई जिलों के पुलिस कप्तानों का भी ट्रांसफर हुआ है. आदेश के मुताबिक, मऊ के नए एसपी के रूप में सर्वेश कुमार मिश्रा, गाजीपुर के बाद जालौन से आए विनय कुमार सिंह, जबकि मुजफ्फरनगर में सूरज कुमार राय को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.

इन जिलों में अधिकारियों के भी तबादले
ए. सतीश गणेश को अपर पुलिस महानिदेशक यातायात एवं सड़क सुरक्षा, यूपी लखनऊ नियुक्त किया गया है. भगवान एस. श्रीवास्तव को तकनीकी सेवाओं के साथ-साथ अब अपराध विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है. इसके अलावा आलोक राज नारायण को हरदोई से मथुरा, पूर्णेन्दु सिंह को डीजीपी मुख्यालय से बागपत, मधुवन कुमार सिंह को आजमगढ़ से हापुड़ और सुरेश चन्द्र रावत को मथुरा से जालौन भेज दिया गया है.

लखनऊ और बाराबंकी में भी नई जिम्मेदारी
2014 बैच की आईपीएस रवीना त्यागी को पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ में पुलिस उपायुक्त के पद से हटा दिया गया है और उन्हें पुलिस अधीक्षक, बाराबंकी की जिम्मेदारी सौंप दी गई है. इसके अलावा 2014 बैच के आईपीएस संजय कुमार को सेनानायक, 04वीं वाहिनी पीएसी, प्रयागराज बनाया गया है. आईपीएस संजय कुमार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर के पद पर तैनात थे.

नए पदों पर तैनात सभी अधिकारियों से उम्मीद जताई जा रही है कि वे जल्द ही अपनी नई जिम्मेदारियों को संभालेंगे और जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ ही अपराध नियंत्रण पर प्रभावी कदम उठाएंगे.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Pooja Singh

Pooja Singh

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो