जंतर-मंतर पर सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर AISA और AISF से जुड़े कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन की कोशिश की. पुलिस ने अनुमति नहीं होने और BNSS के तहत धारा 163 लागू होने का हवाला देते हुए प्रदर्शनकारियों को रोका और कई लोगों को हिरासत में लेकर बसों से मौके से हटाया.
AAP की मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया और कहा कि वह ऐसी हरी-भरी, स्वच्छ, प्रगतिशील और सुरक्षित दिल्ली वापस चाहती हैं, जिसमें वह बड़ी हुई हैं.
दिल्ली में SIR के खिलाफ 2 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने तीन FIR दर्ज की हैं. पुलिस के मुताबिक, लगभग 1,000 लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि FIR में किसी भी व्यक्ति या संगठन का नाम आरोपी के तौर पर नहीं लिया गया है.
Mandola Vihar Yojana: दिल्ली-एनसीआर में घर के साथ कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली से सटे लोनी के मंडोला विहार में आवास विकास परिषद नई प्रीमियम प्लॉट योजना लाने की तैयारी कर रहा है.
DSSSB Delhi District Courts Recruitment 2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत दिल्ली जिला एवं सत्र न्यायालय में 641 गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती निकाली है. इनमें 217 पद अनारक्षित, 176 ओबीसी, 116 एससी, 75 एसटी और 57 पद ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए हैं.
Delhi Water Connection: दिल्ली में अब वॉटर कनेक्शन लेना आसान होगा. लोगों को कनेक्शन के लिए 40-50 दिनों तक जल बोर्ड के दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि इसे जल्द जारी करने की व्यवस्था की जा रही है.
Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. बारिश का दौर थमने के बाद आसमान साफ हो गया है और मानसून की विदाई के लिए अनुकूल हो गई हैं. मौसम में बदलाव के साथ सुबह और शाम हल्की ठंडक महसूस होने लगी है.
Delhi DTC Bus: दिल्ली की DTC बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त सफर की सुविधा के तहत पेपर आधारित पिंक टिकट अब 10 अक्टूबर तक जारी किए जाएंगे. पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड को अनिवार्य किए जाने के बाद कई महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.
Delhi News: दिल्ली के नेहरू प्लेस के आस्था कुंज पार्क में 17 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद DDA ने राजधानी के पार्कों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की है. उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू के निर्देश पर DDA ने एक सप्ताह के भीतर 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट कराया है.
Delhi News: दिल्ली के आजादपुर चौक का नाम अब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा जाएगा. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऐलान किया कि चौक को अब अटल चौक के नाम से जाना जाएगा. दिसंबर में यहां अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित करने की भी योजना है.
Delhi Protest Section 163: दिल्ली पुलिस ने ट्वीट कर नई दिल्ली में BNSS की धारा 163 लागू होने की सूचना दी है. क्या ये धारा 144 की तरह है या उससे अलग है? आइए धारा 163 का मतलब क्या है और इसके लागू होने पर राज्य में क्या बदलाव देखने को मिल सकता है?
Delhi News: DU का सेंट्रल प्लेसमेंट सेल 7 अक्टूबर को ‘अवसर 2026’ के दूसरे संस्करण का आयोजन करेगा. रोजगार मेले के जरिए छात्रों को नौकरी और इंटर्नशिप के अवसर मिलेंगे. इस दौरान छात्र अलग-अलग इलाकों की कंपनियों और संस्थानों के प्रतिनिधियों से बातचीत कर सकेंगे.
Delhi Metro Station Update: 2 अक्टूबर यानी कि आज के होने वाले प्रोटेस्ट को देखते हुए DMRC ने नई दिल्ली और आसपास के इलाकों के 12 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट अगली सूचना तक बंद कर दिए हैं. यात्रियों को सफर से पहले मेट्रो सेवाओं से जुड़े ताजा अपडेट देखने की सलाह दी गई है.
Delhi Traffic Alert: आज जंतर-मंतर पर कई संगठनों के प्रदर्शन का ऐलान किया है. इसमें आम आदमी पार्टी, लेफ्ट और यूथ कांग्रेस समेत कई संगठन शामिल हैं. प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है.
Delhi AQI: दिल्ली में अक्टूबर की शुरुआत इस बार पिछले चार साल के मुकाबले ज्यादा प्रदूषित हुई है. गुरुवार को दिल्ली का AQI 166 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में है. आंकड़ों के अनुसार, 1 अक्टूबर को इससे ज्यादा AQI आखिरी बार 2022 में दर्ज हुआ था.
Delhi News: DU ने 2025-26 बैच के छात्रों को क्रेडिट नियम में राहत दी है. पहले साल की पढ़ाई पूरी करने के लिए जरूरी 28 क्रेडिट की शर्त में विश्वविद्यालय ने एक बार की छूट देने का फैसला किया है. अब 28 से कम क्रेडिट वाले छात्रों को सिर्फ इसी आधार पर आगे की पढ़ाई से नहीं रोका जाएगा.
Delhi News: उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में गंदगी, जलभराव और खराब सड़कों से लोग लंबे समय से परेशान हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि इन समस्याओं का असर रोजमर्रा की जिंदगी और कारोबार पर पड़ रहा है.
Delhi News: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में रियायती दरों पर जमीन पाने वाले प्राइवेट अस्पतालों में EWS मरीजों को मुफ्त इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. कोर्ट ने दिल्ली सरकार से ऐसे सभी अस्पतालों की पहचान कर ये सुनिश्चित करने को कहा है कि वे लीज की शर्तों के अनुसार फ्री इलाज की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.
Delhi LPG Rate: त्योहारी सीजन से पहले कारोबारियों को महंगाई का झटका लगा है. तेल कंपनियों ने 1 अक्टूबर 2026 यानी आज से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत बढ़ा दी है. दिल्ली में इसके दाम 62.50 रुपये बढ़कर 2,810 रुपये हो गए हैं.
Delhi Weather Update: दिल्ली में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. दिन में हल्की धूप के चलते गर्मी महसूस हो रही है, जबकि सुबह और रात के तापमान में गिरावट से हल्की ठंडक का एहसास हो रहा है. उत्तर-पश्चिमी हवाओं से उमस से राहत मिली है.
DDA ने MPD-2047 के तहत GIS आधारित डिजिटल मैप तैयार किया है, जिससे लोग घर बैठे अपनी जमीन और इलाके के Land Use समेत प्लॉट लेवल तक की जानकारी ऑनलाइन देख सकेंगे.
दिल्ली में सितंबर 2026 का औसत AQI 102 रहा, जबकि जनवरी से सितंबर के दौरान AQI 200 से कम वाले दिन सबसे ज्यादा और खराब से गंभीर हवा वाले दिन सबसे कम दर्ज किए गए.