App

सरकारी नौकरी की तलाश खत्म: DSSSB में 641 पद खाली, कौन कर सकता है आवेदन

DSSSB Delhi District Courts Recruitment 2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत दिल्ली जिला एवं सत्र न्यायालय में 641 गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती निकाली है. इनमें 217 पद अनारक्षित, 176 ओबीसी, 116 एससी, 75 एसटी और 57 पद ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए हैं.

सरकारी नौकरी की तलाश खत्म: DSSSB में 641 पद खाली, कौन कर सकता है आवेदन

Delhi News: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत दिल्ली जिला एवं सत्र न्यायालय के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है. इसके तहत गैर-शिक्षण न्यायालय पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. बता दें कि कुल 641 पद भरे जाएंगे. इनमें अनारक्षित वर्ग 217, अन्य पिछड़ा वर्ग के 176, अनुसूचित जाति के 116, अनुसूचित जनजाति के 75 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 57 पद शामिल हैं.

आवेदन कब से शुरू होंगे
इसमें भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 6 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे से 4 नवंबर 2026 रात 11 बजे तक है. वहीं  शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के लिए तय की गई डेट 4 नवंबर 2026 है. वहीं आयु की गणना 1 जून 2026 के आधार पर की जाएगी. भर्ती में पांच तरह के पद शामिल हैं. इनमें वरिष्ठ निजी सहायक, निजी सहायक, कनिष्ठ न्यायिक सहायक, प्रक्रिया सर्वर और चपरासी/ऑर्डरली/डाक चपरासी शामिल हैं.

कौन से पद शामिल हैं?
DSSSB की भर्ती में अलग-अलग न्यायालय पदों को शामिल किया गया है. जिला एवं सत्र न्यायालय में वरिष्ठ निजी सहायक के 27, निजी सहायक के 189, कनिष्ठ न्यायिक सहायक के 151, प्रक्रिया सर्वर के 91 और चपरासी/ऑर्डरली/डाक चपरासी के 139 पद हैं. वहीं परिवार न्यायालय में निजी सहायक के 17, कनिष्ठ न्यायिक सहायक के 23, प्रक्रिया सर्वर का 1 और चपरासी/ऑर्डरली/डाक चपरासी के 3 पद शामिल हैं. इन पदों का वेतन स्तर 3 से लेकर स्तर 8 तक निर्धारित है.

किसे मौका मिलेगा?
इन पदों के लिए 10वीं से स्नातक तक के उम्मीदवारों को मौका मिलेगा, हालांकि पद के अनुसार योग्यता अलग रखी गई है. वरिष्ठ निजी सहायक, निजी सहायक और कनिष्ठ न्यायिक सहायक के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना जरूरी है. वरिष्ठ निजी सहायक पद के लिए अंग्रेजी में 110 शब्द प्रति मिनट की शॉर्टहैंड और 40 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड चाहिए. निजी सहायक के लिए 100 शब्द प्रति मिनट की शॉर्टहैंड, 40 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग और कंप्यूटर की बेसिक जानकारी जरूरी है. कनिष्ठ न्यायिक सहायक के लिए स्नातक डिग्री के साथ कंप्यूटर पर 40 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड जरूरी है.

क्या-क्या जरूरी  
प्रक्रिया सर्वर के 92 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है. साथ ही, हल्की मोटर गाड़ियां का वैध ड्राइविंग लाइसेंस और कम से कम दो साल का ड्राइविंग अनुभव होना चाहिए. इन पदों का वेतन स्तर-4 है और आयु सीमा 18 से 27 वर्ष रखी गई है. वहीं, चपरासी, ऑर्डरली और डाक चपरासी के 142 पदों के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

इन पदों का वेतन स्तर-3 है और आयु सीमा 18 से 27 साल है. आवेदन के लिए 100 रुपये शुल्क देना होगा. महिला, SC, ST, दिव्यांग और भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को शुल्क में पूरी छूट दी गई है. जिन अभ्यर्थियों पर शुल्क लागू होगा, वो एसबीआई ई-पे के जरिए ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे. जमा किया गया पैसा वापस नहीं किया जाएगा.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Akanchha Singh

Akanchha Singh

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More