)
Delhi News: दिल्ली के जंतर-मंतर पर 2 अक्टूबर यानी कि आज विरोध प्रदर्शन होने वाला है. इसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है. प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी, लेफ्ट और यूथ कांग्रेस समेत कई पार्टियों के शामिल होने की बात कही गई है. प्रदर्शन करने वाले SIR को लेकर विरोध जता रहे हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त से जवाबदेही की मांग कर रहे हैं. इसे देखते हुए कई जगहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है.
कितने मेट्रो स्टेशन के गेट बंद
प्रोटेस्ट को देखते हुए DMRC ने नई दिल्ली और आसपास के इलाके में आने वाले 12 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट बंद कर दिए हैं. इन स्टेशनों पर अगली सूचना तक लोगों को अंदर जाने या बाहर निकलने की सुविधा नहीं मिलेगी.
बंद किए गए स्टेशनों में जनपथ, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, बाराखंबा मेट्रो स्टेशन, लोक कल्याण मार्ग, आईएनए, चावड़ी बाजार, रामकृष्ण आश्रम मार्ग और नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन शामिल हैं. सफर करने वाले लोगों को मेट्रो से निकलने से पहले अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है.
Service Update
The entry and exit at the following metro stations will remain closed till further notice. However, interchange facility will remain available at Rajiv Chowk, Mandi House, INA, New Delhi and Central Secretariat stations:
1. Janpath
2. Patel Chowk
3. Central…— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) October 2, 2026
धारा 163 लागू
राजधानी में आज सुरक्षा व्यवस्था टाइट कर दी गई है. नई दिल्ली में BNSS की धारा 163 लागू की गई है. इसके चलते इलाके में सभा, प्रदर्शन और कुछ दूसरी गतिविधियों पर प्रतिबंध लागू हैं. पुलिस ने लोगों से साफ तौर पर कहा है कि नियमों का पालन करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें.
कहां-कहां पुलिस का पहरा
जैसे ही प्रदर्शन के बारे में पता चला जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिए गए. वहीं संवेदनशील जगहों पर निगरानी बढ़ाई गई है. पुलिस की कोशिश है कि प्रोटेस्ट के दौरान किसी तरह की गड़बड़ न हो और आम लोगों को परेशानी कम से कम हो.
ट्रैफिक को लेकर भी एडवाइजरी
प्रोटेस्ट की वजह से नई दिल्ली के कई इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना है. ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी चालकों से साफ तौर पर अपील की है कि सड़क पर लगे डायवर्जन पर ध्यान रखें और पुलिस वालों के निर्देशों का पालन करें. साथ ही कहा गया है कि सफर में तोड़ा ज्यादा समय लेकर निकले.
अफवाहों से बचें
मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद होने, ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव और सुरक्षा बढ़ाए जाने के बाद नई दिल्ली इलाके में सामान्य दिनों के मुकाबले ज्यादा सतर्कता नजर आ रही है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें.