App

DU में लगेगा रोजगार मेला: 4 हजार से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, मिलेगा 10 लाख तक का पैकेज

Delhi News: DU का सेंट्रल प्लेसमेंट सेल 7 अक्टूबर को ‘अवसर 2026’ के दूसरे संस्करण का आयोजन करेगा. रोजगार मेले के जरिए छात्रों को नौकरी और इंटर्नशिप के अवसर मिलेंगे. इस दौरान छात्र अलग-अलग इलाकों की कंपनियों और संस्थानों के प्रतिनिधियों से बातचीत कर सकेंगे.

DU में लगेगा रोजगार मेला: 4 हजार से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, मिलेगा 10 लाख तक का पैकेज
Image Credit: Image Credit: Zee_Archive_File

Delhi News: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU)का केंद्रीय प्लेसमेंट सेल, छात्र कल्याण के तहत 7 अक्टूबर को अवसर 2026 के दूसरे संस्करण का आयोजन करेगा. इस कार्यक्रम का उद्देश्य जॉब और इंटर्नशिप के बेहतर अवसर छात्रों को देना है. रोजगार मेले के रूप में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में स्टूडेंट्स अलग-अलग इलाकों की कंपनियों और संस्थानों के प्रतिनिधियों से सीधे बातचीत कर सकेंगे.      

कहां होगा कार्यक्रम का आयोजन? 
यूनिवर्सिटी के अनुसार, अवसर 2026 का आयोजन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा. इस कार्यक्रम का आयोजन नॉर्थ कैंपस के मल्टीपर्पज हॉल, गेट नंबर-2, जीसी नारंग मार्ग पर होगा. कार्यक्रम में दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों को अलग-अलग संस्थानों के साथ करियर से जुड़ी संभावनाओं को समझने और रोजगार के लिए आवेदन करने का मौका मिलेगा.  

85 से ज्यादा संगठन होंगे शामिल
DU की तरफ से जो जानकारी सामने आई है उसमें रोजगार मेले में 85 से ज्यादा कंपनियां और संगठन हिस्सा लेंगे. इसमें देश की कई कंपनियों के साथ विदेशी संस्थानों और कंपनियों की भी भागीदारी रहने वाली है. यहां छात्रों को अलग-अलग इलाकों में उपलब्ध नौकरियों और इंटर्नशिप के बारे में जानकारी हासिल करने का अवसर मिलेगा.    

छात्रों को कितना मिलेगा स्टाइपेंड? 
यूनिवर्सिटी के अनुसार, अब तक ‘अवसर 2026’ के लिए चार हजार से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है. आयोजन में छात्रों के लिए उपलब्ध नौकरियों में 10 लाख से ज्यादा का अधिकतम सालाना पैकेज बताया गया है. इतना ही नहीं इंटर्नशिप करने वाले छात्रों को अधिकतम अधिकतम 60 हजार रुपये हर महीने का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा.  

सारे DU छात्रों के लिए मौका?
यूनिवर्सिटी के अनुसार, दिल्ली यूनिवर्सिटी के सारे स्टूडेंट्स इस आयोजन में रोजगार और इंटर्नशिप के लिए हिस्सा ले सकते हैं. कार्यक्रम के दौरान स्टूडेंट्स अपनी शैक्षणिक योग्यता, कौशल और रुचि के आधार पर अलग-अलग संस्थानों में भी उपलब्ध अवसरों के बारे में जानकारी ले सकेंगे.  

संपर्क बनाने का भी अवसर मिलेगा
अवसर 2026 के माध्यम से स्टूडेंट्स को केवल नौकरी के ऑप्शन ही नहीं, बल्कि अलग-अलग इलाकों में काम करने वाले संगठनों के साथ संपर्क बनाने का भी अवसर मिलेगा. इससे उन्हें ये समझने में मदद मिलेगी कि उनकी पढ़ाई और कौशल के अनुसार किस तरह के करियर ऑप्शन उनके लिए मौजूद हैं. केंद्रीय प्लेसमेंट सेल के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य छात्रों और कर्मचारियों के बीच संपर्क को मजबूत करना है. विश्वविद्यालय छात्रों को रोजगार और इंटर्नशिप के ज्यादा से ज्यादा अवसरों से जोड़ने की दिशा में काम कर रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Akanchha Singh

Akanchha Singh

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More