App

Delhi LPG Rate Hike: आज से फिर बढ़े सिलेंडर के दाम, 19 किलो LPG पर 62.50 रुपये का लगा झटका

Delhi LPG Rate: त्योहारी सीजन से पहले कारोबारियों को महंगाई का झटका लगा है. तेल कंपनियों ने 1 अक्टूबर 2026 यानी आज से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत बढ़ा दी है. दिल्ली में इसके दाम 62.50 रुपये बढ़कर 2,810 रुपये हो गए हैं.

Delhi LPG Rate Hike: आज से फिर बढ़े सिलेंडर के दाम, 19 किलो LPG पर 62.50 रुपये का लगा झटका
Image Credit: Image Credit: Zee_Archive_File

Delhi News: कारोबारियों को त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका लग गया है. कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी हो गई है. दरअसल, तेल कंपनियों ने 1 अक्टूबर 2026 यानी कि आज से 19kg वाले सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं. दिल्ली समेत कई शहरों में सिलेंडर के दामों में 60 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है. कमर्शियल गैस का इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैंटीन में होते हैं. ऐसे में गैस की कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की लागत बढ़ सकती है.

दिल्ली में 62.50 रुपये की बढ़ोतरी
दिल्ली में 19kg वाला कमर्शियल LPG सिलेंडर सितंबर में 2,747.50 रुपये में मिल रहा था. वहीं आज से इसकी कीमत बढ़कर 2,810 रुपये हो गई है. यानी कारोबारियों को एक सिलेंडर के लिए पहले की तुलना में 62.50 रुपये ज्यादा पैसे देने होंगे. राजधानी में इससे पहले भी सितंबर में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 9.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी.

नोएडा में हुई दाम में बढ़ातरी 
वहीं नोएडा में भी 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में 62.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. हालांकि, यहां 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

घरेलू रसोई गैस के दाम में कितना हुआ असर? 
कमर्शियल LPG की कीमत बढ़ने के बावजूद घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है. 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में 1 अक्टूबर को कोई बदलाव नहीं किया गया है. दिल्ली में ये सिलेंडर 942 रुपये मिल रहे हैं. कमर्शियल LPG इस्तेमाल करने वाले कारोबारियों पर खर्च का असर पड़ेगा, जबकि घरेलू रसोई गैस इस्तेमाल करने वाले लोगों पर अभी फिलहाल कोई असर नहीं पड़ेगी.

अंतरराष्ट्रीय बाजार से कैसे जुड़ी है कीमत?
LPG की कीमत तय करने में अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस के दाम और विदेशी मुद्रा की दर मेन होती है. तेल कंपनियां इंटरनेशनल मार्केट के पिछले महीने के औसत बेंचमार्क और विदेशी मुद्रा दर को ध्यान में रखकर कमर्शियल LPG की कीमत में बदलाव करती हैं.

हालांकि घरेलू LPG की कीमतों पर सरकार की नीतियों का भी असर रहता है. जरूरत के अनुसार सरकार तेल कंपनियों को घरेलू सिलेंडर की कीमत स्थिर रखने के निर्देश दे सकती है. इसलिए इंटरनेशनल मार्केट में LPG महंगी होने का असर घरेलू सिलेंडर पर उसी अनुपात में दिखाई देना जरूरी नहीं है.

सब्सिडी से मिल सकती है राहत
वहीं जो भी पात्र उपभोक्ता होते हैं, उन्हें LPG सब्सिडी सीधे बैंक खाते में दी जा सकती है. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों के लिए 14.2 किलो वाले सिलेंडर पर 300 रुपये तक की लसब्सिडी मिलने का प्रावधान है. ये सब्सिडी साल में तय नंबर में रिफिल पर लागू होती है. इसलिए किसी ग्राहक के लिए सिलेंडर की घोषित कीमत और सब्सिडी मिलने के बाद उसकी लागत अलग हो सकती है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Akanchha Singh

Akanchha Singh

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More