Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मॉनसून की विदाई के बाद सुबह के समय हल्की ठंड और ठंडी हवाएं महसूस होने लगी हैं, हालांकि दिन में गर्मी अभी बरकरार है. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो रही है.
बारापुला फेज-III में ट्रैफिक बॉटलनेक को लेकर PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने पिछली AAP सरकार की प्लानिंग पर सवाल उठाए हैं. वहीं जाम कम करने के लिए ट्रैफिक विशेषज्ञ की मदद से शॉर्ट और लॉन्ग टर्म समाधान तैयार किया जाएगा.
दिल्ली CEO ने SIR के तहत छूटे योग्य मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए 9 और 11 अक्टूबर को सभी पोलिंग स्टेशनों पर विशेष कैंप लगाने का ऐलान किया है. चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर (CEO) ने बुधवार की घोषणा.
CJP ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की दिल्ली पुलिस को औपचारिक जानकारी दी है, जिसमें चुनाव और वोटर लिस्ट से जुड़े मुद्दों को लेकर युवाओं के जुटने का दावा किया गया है.
दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रदर्शन और भीड़ नियंत्रण के दौरान RAF व दिल्ली पुलिस के लिए बॉडी-वॉर्न कैमरा अनिवार्य करने की मांग पर सीधे आदेश देने से इनकार करते हुए सरकार को 6 महीने में फैसला लेने को कहा है.
दिल्ली के सीमापुरी में बुधवार को 5 मंजिल इमरात गिर गई. मलबे से 11 लोगों के रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें से 3 की मौत हो गई.
शाहदरा के सीबीडी ग्राउंड में 19वीं बार होने वाली बालाजी रामलीला में 25 हजार वर्गफुट का पंडाल, 10 हजार दर्शकों की क्षमता और 150 से अधिक CCTV के साथ भव्य आयोजन की तैयारी है.
Delhi News: दिल्ली से एक मामला सामने आया है, जहां सुभाष मोहल्ला में फायरिंग की घटना हुई. जहीर ने राजू उस्मानी को निशाना बनाकर गोली चलाई, लेकिन बीच-बचाव करने पहुंचे इमरान को गोली लग गई. गोली लगने के बाद इमरान की हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Delhi Crime: दिल्ली के चाणक्यपुरी से एक नागालैंड की महिला के साथ बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया है. महिला की शिकायत के अनुसार, मर्सिडीज से आए युवकों ने उसके साथ कथित तौर पर मारपीट की. साथ ही उसे जबरन कार में खींचने की कोशिश की.
Delhi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार यानी कि आज दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की. प्रधानमंत्री के तौर पर अपने राजनीतिक सफर के 25 साल पूरे होने के मौके पर उन्होंने विधि-विधान से पूजा की. साथ ही देश की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की.
Delhi News: दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है. बढ़ती भीड़ को देखते हुए DMRC ने पिंक लाइन पर ट्रेनों की संख्या बढ़ा दी है. अब इस कॉरिडोर पर रोज पहले की तुलना में 5 से 6 अधिकट्रेनें चल रही हैं.
Delhi Fire News: दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस के DUSU ऑफिस में मंगलवार रात आग लग गई. दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि उन्हें आग की सूचना रात 11:53 बजे मिली.
Delhi Pink Card: दिल्ली में DTC की बसों में महिलाओं के लिए फ्री में सफर के लिए पिंक स्मार्ट कार्ड जरूरी कर दिया गया है. जिन भी महिलाओं के पास ये कार्ड है, उन्हें इसे संभालकर रखना होगा. अगर ये कार्ड दो बार खो जाता है, तो इसे बनवाने के लिए आपको एक साल तक का इंतजार करना होगा.
Delhi NCR Weather Update: देश के कई हिस्सों में मौसम बदल गया है, लेकिन दिल्ली-NCR में अभी बारिश का इंतजार है. हालांकि, IMD के अनुसार आज दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. सुबह से हल्की ठंडी हवाएं चल रही हैं.
इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कार्यक्रम के चलते 7 अक्टूबर को दिल्ली की कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन और रेगुलेशन रहेगा. ऐसे में जानें कौन से रास्ते रहेंगे बंद और डायवर्जन का पूरा अपडेट.
दिल्ली हाईकोर्ट ने नेहरू प्लेस डिस्ट्रिक्ट सेंटर के एक हिस्से को छोड़कर पूरे इलाके को नो-हॉकिंग और नो-वेंडिंग जोन घोषित करते हुए 12 अक्टूबर के बाद अनधिकृत वेंडरों को हटाने का आदेश दिया है.
दिल्ली-NCR में औद्योगिक प्रदूषण पर निगरानी बढ़ाने के लिए 31 अक्टूबर तक उद्योगों में PTZ कैमरे लगाने और CPCB-SPCB/DPCC को लाइव फीड देने के निर्देश दिए गए हैं.
दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में विरोध प्रदर्शन और भीड़ नियंत्रण के दौरान पुलिस-RAF जवानों के लिए बॉडी-वॉर्न कैमरे अनिवार्य करने और फुटेज के सुरक्षित स्टोरेज की व्यवस्था की मांग की गई है.
दिल्ली के घोंडा के भजनपुरा इलाके में 24 वर्षीय युवती पर उसके पुराने लिव-इन पार्टनर ने कथित तौर पर तेजाब से फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई.
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्श के दौरान महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में विवेक भगत का प्रमोशन रुक गया है. दिल्ली सरकार ने 5 अक्टूबर के आदेश में संशोधन का फैसला किया.
दिल्ली के चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं. महापंचमी के साथ विशेष पूजा शुरू होगी और महादशमी तक चलेगी. आयोजन में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए दिल्ली पुलिस और प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड तैनात रहेंगे.
Delhi News: दिल्ली में प्रदूषण हर रोज थोड़ा-थोड़ा बढ़ ही रहा है. ऐसे में प्रदूषण और पर्यावरण में हो रहे बदलाव के बीच मिरांडा हाउस कॉलेज ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल की है. कॉलेज के अंदर एमएच-कार्बन गार्डन शुरू किया गया है.