App

दिल्ली के 5-स्टार होटल के बाहर हंगामा: महिला से बदसलूकी, जबरन कार में खींचने का आरोप

Delhi Crime: दिल्ली के चाणक्यपुरी से एक नागालैंड की महिला के साथ बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया है. महिला की शिकायत के अनुसार, मर्सिडीज से आए युवकों ने उसके साथ कथित तौर पर मारपीट की. साथ ही उसे जबरन कार में खींचने की कोशिश की.

दिल्ली के  5-स्टार होटल के बाहर हंगामा: महिला से बदसलूकी, जबरन कार में खींचने का आरोप

Delhi News: दिल्ली के चाणक्यपुरी से एक और मामला सामने आया है, जिसने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. आरोप है कि चाणक्यपुरी इलाके के एक 5 स्टार होटल के बाहर नागालैंड की एक महिला से बदसलूकी की गई. वहीं महिला के साथ मारपीट भी की गई है. महिला ने जो शिकायत की है उसके अनुसार,  मर्सिडीज सवार युवकों ने उसके साथ मारपीट की है. साथ ही जबरन कार में खींचने की कोशिश की. घटना रविवार तड़के करीब 3.30 बजे चाणक्यपुरी की है. यहां एक 5-स्टार होटल की पार्किंग में महिला के साथ बदसलूकी हुई.

दोस्तों के साथ थी महिला
शिकायत के अनुसार, महिला अपने दोस्तों के साथ होटल से बाहर निकल रही थी. इस दौरान सफेद मर्सिडीज सवार तीन युवकों ने उसे रोकने और कार में खींचने की कोशिश की. जब महिला के दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की तो, उन्होंने हॉकी स्टिक और लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया. इस हमले में एक दोस्त के दांत में चोट लग गई.    

पुलिस ने कैसे किया ट्रेस?  
पुलिस के पहुंचने से पहले तीनों आरोपी कार से मौके से फरार हो गए. हालांकि महिला ने कार का नंबर नोट कर लिया था. ऐसे में पुलिस को आरोपियों को ट्रेस करने में आसानी हुई. चाणक्यपुरी थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. साथ ही महिला को जांच के लिए RML अस्पताल ले जाया गया है.        

पहले भी हो चुके हैं ऐसे मामले?  
पुलिस सूत्रों के अनुसार, CCTV में ऐसा कुछ नहीं दिख रहा है. झगड़ा पार्किंग को लेकर हुआ हो. इसके बाद हाथापाई की गई. लड़कों ने भी शिकायत दी थी. वैसे तो लड़कों की शिकायत पर केस दर्ज नहीं किया गया था. पुलिस ने तीनों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया था. साथ ही उन्हें बेल मिल गई है. बता दें कि दिल्ली से नॉर्थ ईस्ट के लोगों के साथ मारपीट के कई मामले पहले भी आ चुके हैं. अभी कुछ दिन पहले का ही मामला है, जिसमें दिल्ली में मणिपुर के म्यूजिक टीचर की हत्या कर दी गई थी.

पुलिस जांच कर रही है
पुलिस ने चाणक्यपूरी थाने में शिकायत और मेडिकल के आधार पर मामला दर्ज किया था. वहीं महिला को मेडिकल जांच के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया. वहीं पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कुछ आरोपों से इनकार किया है. फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज, मेडिकल रिपोर्ट और संबंधित लोगों के बयानों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है.  

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Akanchha Singh

Akanchha Singh

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More