)
Delhi News: दिल्ली के सुभाष मोहल्ला से फायरिंग की घटना सामने आई है. यहां हमलावरों ने एक शख्स को निशाना बनाकर गोली चलाई, लेकिन बीच-बचाव करने आए दूसरे व्यक्ति को गोली लग गई. फायरिंग करने वाले शख्स का नाम जहीर बताया जा रहा है. जहीर कथित तौर पर राजू उस्मानी को अपना निशाना बनाना चाहता था, लेकिन बीच-बचाव करने आए इमरान नाम का शख्स को गोली लग गई. जैसे ही इमरान को गोली लगी वो घायल हो गया. गोली लगते ही उसकी हालत गंभीर हो गई. इमरान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उसकी निगरानी कर रहे हैं. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
क्या है पूरा मामला?
गोली लगने के बाद आसपास मौजूद लोगों ने इमरान को तुरंत अस्पताल पहुंचाया. अभी फिलहाल इमरान का इलाज चल रहा है. वहीं पुलिस उसकी हालत और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है. पुलिस ये भी पता लगाने में जुटी हुई है कि फायरिंग के समय मौके पर कौन कौन मौजूद था.
पुलिस कर रही आरोपी की तलाश
पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है. वहीं आरोपी जहीर के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं. पुलिस की टीम आसपास के इलाकों में लगातार तलाश कर रही है. साथ ही वो कहां छुप सकता है. इस बात की भी जानकारी जुटाई जा रही है. दूसरी तरफ पुलिस घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ भी कर रही है. जांच करने वाली टीम ये पता लगा रही है कि मौके पर क्या-क्या हुआ था. साथ ही आरोपी ने गोली क्यों चलाई. पुलिस आसपास के लगे हुए CCTV फुटेज को भी खंगाल रही है. जिससे घटना की पूरी तस्वीर साफ हो जाए.
पुरानी रंजिश को लेकर शक?
घटना के कारण को लेकर पुलिस अभी जांच में जुटी हुई है. वहीं मौके पर मौजूद लोगों का दावा है कि फायरिंग का कारण पूरानी रंजिश हो सकती है. वहां के लोकल लोगों के अनुसार, राजू उस्मानी और जहीर के बीच पहले से विवाद चल रहा था. इसी पुराने विवाद को फायरिंग का कारण बताया जा रहा है. वैसे तो पुलिस ने पुरानी रंजिश की बात की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है. जांच होने के बाद ही फायरिंग की असली वजह सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है. पुलिस भी आरोपी को खोज रही है. पुलिस गोली चलाने की असली वजह पता कर रही है.