)
Delhi News: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के नॉर्थ कैंपस के कार्यालय में देर रात अचानक आग लग गई. इस बात सूचना दमकल विभाग को 11:53 बजे के आसपास मिली. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई. साथ ही तुरंत आग बुझाने का काम शुरू किया. फायर विभाग की मदद से कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया गया है. राहत की बात ये है कि घटना में किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है.
कार्यालय में रखे फर्नीचर को हुआ नुकसान
दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग कार्यालय के एक कमरे में लगी थी. वहां कमरे में रखे सोफे, कुर्सियां और लकड़ी का फर्नीचर आग की चपेट में आ गया. आग लगने के बाद पूरे कमरा धुआं-धुंआ हो गया. साथ ही वहां रखा सामान जलकर खराब हो गया. आग लगने से डॉक्यूमेंट को भी नुकसान पहुंचा है. जब आग लगी उस समय कार्यालय बंद था. यही कारण था कि उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था. समय रहते दमकल विभाग को सूचना मिली और टीम मौके पर पहुंच गई. विभाग की मदद से आग पर काबू पाने में आसानी हुई.
दमकल विभाग ने समय रहते पाया काबू
आग लगने से सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया. टीम ने वहां के स्थिति के संभालते हुए आग पर पूरी तरह से काबू पाया. इससे आगे कार्यालय केो दूसरे हिस्से तक नहीं पहुंच सका. हालांकि, कमरे में रखे फर्नीचर और डॉक्यूमें को नुकसान पहुंचा है. आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है. शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है. पुलिस और दमकल विभाग की टीम घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है. वहीं इस घटना से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.