ग्रेटर नोएडा में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्राधिकरण ने चार नए रूट पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया है. इसके साथ ही बसों की संख्या 25 से बढ़ाकर 35 कर दी गई है. यात्रियों की संख्या और मांग को देखते हुए अन्य रूटों का भी सर्वेक्षण किया जा रहा है.
दिल्ली के सोनिया विहार में दो अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी और तुरंत वहां से फरार हो गए. ये घटना रात की है, जहां बाइक पर दो लोग आए और 34 साल के मनीष यादव को गोली मार दी. घायल मनीष को जब अस्पताल ले जाया गया, तो इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
DUSU ने नवरात्रि के मौके पर महिलाओं के लिए एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया है. शक्ति वंदन 4.0 कार्यक्रम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की तरफ से आयोजित किया जा रहा है. इसके तहत नवरात्रि के नौ दिनों में हर रोज एक छात्रा को अध्यक्ष, एक को सचिव और एक को सह-सचिव का जिम्मेदारी सौंपा जाएगा.
दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में हुई घटना के बाद MCD महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खास पार्क बनाने की योजना पर विचार कर रहा है. इसके तहत दिल्ली के हर वार्ड में महिलाओं के लिए अलग पार्क बनाने की संभावना तलाशी जा रही है.
दिल्ली में रामलीला और दुर्गा पूजा आयोजनों को देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है. दिल्ली पुलिस के अनुसार, 20 अक्टूबर के बीच शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक पूर्वी दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिल सकता है.
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली एनसीआर में मौसम पूरी तरह बदला हुआ है. लोगों को पीछले कुछ दिनों में लोगों को गर्मी से रहात मिली है. वहीं आने वाले दिनों में दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में बारिश के आसार हैं.
दिल्ली में जंतर-मंतर की जगह नए प्रदर्शन स्थल तय होने के बाद जानें कि आखिर धरना-प्रदर्शन की अनुमति देने का अधिकार किसके पास होता है? क्या संगठन अपनी पसंद की जगह चुन सकते हैं और इस मामले में संविधान व सुप्रीम कोर्ट के क्या निर्देश हैं.
दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर की जगह रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और शाहदरा के CBD मैदान को धरना-प्रदर्शन के लिए निर्धारित किया है. मगर CBD मैदान में भीड़, ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है.
दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट ने कथित भ्रामक खबरें और अफवाहें फैलाने वाले सोशल मीडिया हैंडल्स के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 से ज्यादा FIR दर्ज की हैं और करीब 500 पोस्ट हटाए हैं. इसमें पाकिस्तानी यूजर्स भी भारतीय बनकर फेक वीडियो और खबरें फैला रहे हैं.
NSUI ने राजीव चौक पर मार्च निकाला. कनॉट प्लेस में एनएसयूआई अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचा, मार्च निकाल रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने डिटेन किया. उनका कहना है कि जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होगा, प्रदर्शन ऐसे ही जारी रहेंगे.
दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके के एक नाइटक्लब में महिला पर बियर गिरने झगड़ा हो गया. इसमें क्लब के बाउंसरों ने 29 साल के ड्राइवर दलजीत की लाठी-डंडों और कांच की बोतलों से पिटाई कर दी, इसमें उसकी मौत हो गई.
दिल्ली में SIR प्रक्रिया के तहत करीब 33 लाख वोटर्स को नोटिस जारी किए गए थे. निर्वाचन आयोग के अनुसार, इनमें से 20 लाख मामलों का निपटारा हो चुका है. 2002 की मतदाता लिस्ट में नाम नहीं मिलने और अन्य गड़बड़ियों के चलते ये नोटिस भेजे गए थे.
Delhi News: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका जंतर-मंतर पहुंचे. यहां दिल्ली पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया. बताया जा रहा है कि CJP के कुछ सदस्य JDU कार्यालय की तरफ से जंतर-मंतर पहुंचे और गेट पार करके अंदर चले गए.
Delhi Traffic Police: दिल्ली में आज यानी कि 13 अक्टूबर को ट्रैफिक पर असर रह सकता है. ऐसा कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए किया जा रहा है. कनॉट प्लेस, मंडी हाउस, सेंट्रल दिल्ली और रिंग रोड के आसपास यातायात में बदलाव या पाबंदियां लगाई जा सकती हैं
Breaking News Live Update today 13 October: देशभर की तमाम राजनीतिक और अन्य राष्ट्रीय महत्व की खबरों का अपडेट जानने के लिए चलते रहिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के साथ...
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली. दिल्ली, नोएडा और आसपास के कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई. बारिश के बाद दिल्ली में तापमान करीब 20 डिग्री और नोएडा में 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.
Delhi Ramlila Ground Booking Fee: केंद्र सरकार ने जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट की लिस्ट से बाहर कर दिया है. वहीं नई प्रोटेस्ट साइट घोषित किए गए रामलीला मैदान में बुकिंग के लिए इस साल बस 3 डेट्स खाली हैं. ऐसे में दिल्ली में प्रदर्शन करना इस साल ज्यादा मुश्किल हो सकता है.
दिल्ली सरकार की दुर्गा योजना के तहत शुरुआती चरण में 1,170 महिलाओं और 130 ट्रांसजेंडर्स को ई-ऑटो देने की तैयारी है. जिसके लिए पोर्टल लॉन्च हो चुका है और लाभार्थियों को EV Policy 2026 के तहत सब्सिडी भी मिलेगी.
दिल्ली के लोक नायक अस्पताल में 11 विभागों में सीनियर रेजिडेंट के 60 पदों पर 44 दिनों के लिए एडहॉक भर्ती निकली है, जिसमें योग्य उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से होगा.
दिल्ली हाईकोर्ट ने कंगना रनौत के नाम, फोटो, आवाज और पहचान का बिना अनुमति इस्तेमाल करने वाले AI डीपफेक, अश्लील कंटेंट, फर्जी भाषण और झूठे एंडोर्समेंट पर रोक लगाते हुए संबंधित पक्षों को चिह्नित कंटेंट हटाने का निर्देश दिया है.
1988 के किसान आंदोलन से लेकर अन्ना हजारे और महिला पहलवानों के प्रदर्शनों तक, जंतर-मंतर दिल्ली की लोकतांत्रिक आवाज का केंद्र रहा. मगर अब प्रतिबंधों और नए प्रदर्शन स्थलों के फैसले ने इसके भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों पर पूरी तरह रोक के बजाय रेगुलेशन से अधिकारों में संतुलन बनाने की बात कही थी. ऐसे में दिल्ली पुलिस के इसे डी-नोटिफाई कर प्रदर्शन दूसरी जगह शिफ्ट करने के फैसले पर कानूनी सवाल उठ रहे हैं.