भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /दिल्ली-NCR
  • /Delhi Durga Yojana: महिलाओं को रोजगार का मौका, ट्रांसजेंडर्स को भी मिलेंगे ई-ऑटो; जानें कैसे करें आवेदन

Delhi Durga Yojana: महिलाओं को रोजगार का मौका, ट्रांसजेंडर्स को भी मिलेंगे ई-ऑटो; जानें कैसे करें आवेदन

दिल्ली सरकार की 'दुर्गा' योजना के तहत शुरुआती चरण में 1,170 महिलाओं और 130 ट्रांसजेंडर्स को ई-ऑटो देने की तैयारी है. जिसके लिए पोर्टल लॉन्च हो चुका है और लाभार्थियों को EV Policy 2026 के तहत सब्सिडी भी मिलेगी.

Written ByRenu Akarniya
Published: Oct 12, 2026, 11:05 PM IST|Updated: Oct 12, 2026, 11:26 PM IST
joinshare
Delhi Durga Yojana: महिलाओं को रोजगार का मौका, ट्रांसजेंडर्स को भी मिलेंगे ई-ऑटो; जानें कैसे करें आवेदन
Image Credit: AI GENERATED IMAGE

About the Author

Renu Akarniya

Renu Akarniya

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

2

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

3

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

4

एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

5

BJP vs Congress: 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली के जवाब में बीजेपी करेगी पदयात्रा

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

Delhi News: महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और दिल्ली में लास्ट-माइल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'दुर्गा' योजना शुरू की गई है. योजना के तहत शुरुआती चरण में लगभग 1,300 ई-ऑटो दिए जाएंगे. इसमें 1,170 महिलाओं और 130 ट्रांसजेंडर्स को शामिल किया गया है. मंत्री पंकज सिंह ने योजना के पोर्टल का शुभारंभ करते हुए यह जानकारी दी.

मंत्री ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना, ट्रांसजेंडर समुदाय को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और राजधानी में स्वच्छ परिवहन व्यवस्था को प्रोत्साहित करना है. उन्होंने कहा कि यह योजना 'स्वच्छ दिल्ली, सशक्त दिल्ली' के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में भी मदद करेगी. शुरुआती चरण में दिल्ली के प्रत्येक जिले में 90 महिलाओं और 10 ट्रांसजेंडर्स को ई-ऑटो दिए जाएंगे. इस तरह कुल 1,170 महिलाओं और 130 ट्रांसजेंडर लोगों को योजना का लाभ देने की तैयारी है.

उन्होंने कहा कि ई-ऑटो मिलने से महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी और वे रोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगी. इसके साथ ही ई-ऑटो के जरिए लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचने के लिए बेहतर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी. मंत्री पंकज सिंह ने स्पष्ट किया कि योजना के लाभार्थियों को ईवी पॉलिसी 2026 के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि और सब्सिडी का लाभ भी दिया जाएगा. योजना के अंतर्गत ई-ऑटो के लिए भी सरकार की ओर से वही सब्सिडी उपलब्ध कराई जाएगी, जो इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित करने के लिए निर्धारित की गई है. इस कदम से योजना में शामिल महिलाओं और ट्रांसजेंडर लाभार्थियों को ई-ऑटो हासिल करने में आर्थिक सहायता मिलने की उम्मीद है.

पंकज सिंह ने बताया कि सरकार ने 'दुर्गा' योजना के लिए पोर्टल लॉन्च कर दिया है. अब इच्छुक महिलाएं और ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग इस पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे. जैसे-जैसे आवेदन प्राप्त होंगे, उसी के अनुसार लाभार्थियों को मंजूरी देने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी. योजना के जरिए सरकार का लक्ष्य आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ावा देना और दिल्ली में स्वच्छ परिवहन व्यवस्था को मजबूत करना है.

(Input: IANS)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Delhi News