कुख्यात हिमांशु भाऊ का जन्म हरियाणा के रोहतक जिले के रिटोली गांव में हुआ था. उसने महज 17 साल की उम्र में अपराध की दुनिया में कदम रखा था और 21 साल की उम्र आते-आते छोटा डॉन के नाम से मशहूर हो गया.
DDA राजधानी की ऐतिहासिक और प्राकृतिक विरासत से लोगों को जोड़ने के लिए 6 जगहों पर हेरिटेज और नेचर वॉक आयोजित करेगा. इस दौरान हर महीने दो वॉक होंगी. इस पहल का उद्देश्य लोगों को दिल्ली के इतिहास, वास्तुकला और हरित क्षेत्रों से परिचित कराना है.
दिल्ली पुलिस ने दो ऐसे चोरों को गिरफ्तार किया है, जो सोने-चांदी के गहने, नकदी चुराकर भाग गए थे. पुलिस ने ऋषिकेश से आरोपी समीर उर्फ सद्दाम को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने ये भी बताया कि चोरी करने के बाद, वो चुरी का माल अपने घरों में छिपाकर रखते थे.
दिल्ली के रोहिणी से एक मामला सामने आया है. यहां पुलिस ने दो ऐसे बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो विदेश में बैठे एक गैंग के लिए काम कर रहे थे. इन दोनों बदमाशों का संबंध कारोबारियों के ठिकानों पर हुई फायरिंग की घटनाओं से है.
आज सुबह 9.37 से 9.57 के बीच दिल्ली के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी की कॉल आने के बाद से ही दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है. बच्चों को स्कूल से सुरक्षित बाहर निकाला गया. कई बच्चों के परिजन भी स्कूल में पहुंच गए.
दिल्ली में शुक्रवार को बंगला साहिब गुरुद्वारे से जंतर-मंतर की ओर बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है. ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा.
दिल्ली में ठंड की दस्तक ने प्रदूषण को बढ़ाना शुरू कर दिया है. शुक्रवार 23 अक्टूबर की सुबह दिल्ली में AQI 223 दर्ज किया गया. 223 को खराब की श्रेणी में रखा जाता है. राजधानी में अब प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है. जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी वैसे-वैसे प्रजूषण का स्तर भी बढ़ सकता है.
दिल्ली के वेलकम इलाके में एक छज्जा गिर गया, जिसमें एक बच्ची घायल हो गई. जिस इमारत का छज्जा गिरा वो चार मंजिला इमारत थी. जैसे ही इस हादसे की सूचना मिली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला.
दिल्ली एनसीआर में ठंड ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं. लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत मिल गई है. राजधानी के तापमान में भी रात के समय गिरावट देखने को मिल रही है. वहीं दिन के समय मौसम साफ रह रहा है. सुबह और रात में हल्की ठंड का एहसास हो रहा है.
CJP नेता सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को क्राइम ब्रांच ने समन जारी किया है. तीनों को 22 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे राजौरी गार्डन स्थित क्राइम ब्रांच कार्यालय में पेश होने का निर्देश दिया गया है. इन तीनों से पुलिस अलग-अलग पहलुओं पर पूछताछ करेगी.
दिल्ली में मतदाता लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए 20 अक्टूबर तक फॉर्म-6 के जरिए 4,56,913 आवेदन मिल चुके हैं. इसमें से लगभग 1.15 लाख आवेदनों का निपटारा किया जा चुका है. ये जानकारी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता सूची अपडेट करने की प्रक्रिया के दौरान सामने आई है.
विकासपुरी के दशहरा ग्राउंड में 27 साल की एक महिला की चोट से मौत हो गई है. महिला पहले एक झुले से गिर गई. इसके बाद उसे घलाज के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं एक व्यक्ति घायल है.
दिवाली से पहले दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने सख्त रुख अपनाया है. बैठक के दौरान उन्होंने साफ कौर पर निर्देश दिए हैं कि शहर की सफाई व्यवस्था टाइट रहने की जरूरत है. दिल्ली में सफाई को लेकर किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए.
दिल्ली-एनसीआर में ठंड ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं. अब लोगों को गर्मी से निजात मिल चुका है. आज पूरे दिन मौसम साफ रहने की संभावना है. वहीं सुबह के समय हल्की ठंड महसूस हो रही है. रात में भी लोगों को ठंड लग रही है.
बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरे को लेकर दिल्ली के शाहदरा जिले के सीबीडी ग्राउंड में तैयारियां तेज हो गई हैं. श्री बालाजी रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित होने वाले भव्य दशहरा समारोह में इस बार रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों के साथ कॉकरोच के पुतले का भी दहन किया जाएगा.
दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने राजधानी में ई-रिक्शा के संचालन को सही करने के लिए नई ड्राफ्ट पॉलिसी तैयार की है. इसका मुख्य उद्देश्य ट्रैफिक जाम को कम करना है. वहीं सड़क पर सुरक्षा बनाए रखना है.
दिल्ली के पीतमपुरा में रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के साथ कॉकरोच का भी 30 फुट का पुतला जलाया जाएगा. इसे लेकर आयोजकों का कहना है कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि कॉकरोच गंदगी और मैल का प्रतीक है. उन्होंने इसे स्वच्छ भारत और स्वच्छ दिल्ली अभियानों का हिस्सा बताया है.
राजधानी की हवा अब धीरे-धीरे खराब होने लगी है. यहां की हवा में प्रदूषण का लेवल तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में लोगों को अब सांस लेने में परेशानी होना शुरू हो जएगी. केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने बताया कि रविवार को राजधानी का AQI 187 पर था.
दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में सोमवार को आसमान साफ रहने वाला है. वहीं धीरे-धीरे अब तापमान में भी बढ़ोतरी होते दिखेगा. ऐसे में लोगों दिन के समय गर्मी का एहसास हो सकता है, लेकिन रात के समय ठंड लगेगा. सोमवार को भी पूरे दिन कोई अलर्ट नहीं है.
दिल्ली के मिनी बंगाल कहे जाने वाले चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा की धूम है, जहां महासप्तमी के अवसर पर कालीबाड़ी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर पुष्पांजलि अर्पित की.
दिल्ली के बुराड़ी स्थित कमालपुर में एक उपभोक्ता ने आरोप लगाया कि 17 दिनों के भीतर उसे चार बार बिजली का बिल भेजा गया, जिसकी रकम शून्य से बढ़कर करीब ₹3900 पहुंची. फिर शिकायत के बाद संशोधित बिल ₹2740 का आया.
दिल्ली में चलने वाले विरोध-प्रदर्शन के चलते सबसे ज्यादा नुकसान कारोबारियों को उठाना पड़ रहा है. पिछले 10 दिन के दौरान ही व्यापारियों को 4000 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है.