App

दिल्ली की वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका, 4.56 लाख लोगों ने किया आवेदन

दिल्ली में मतदाता लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए 20 अक्टूबर तक फॉर्म-6 के जरिए 4,56,913 आवेदन मिल चुके हैं. इसमें से लगभग 1.15 लाख आवेदनों का निपटारा किया जा चुका है. ये जानकारी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता सूची अपडेट करने की प्रक्रिया के दौरान सामने आई है.

दिल्ली की वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका, 4.56 लाख लोगों ने किया आवेदन
Image Credit: Zee Media File Photo

दिल्ली में मतदाता लिस्ट में नाम को शामिल करवाने के लिए लाखों में आवेदन मिले हैं. अधिकारियों ने बताया कि 20 अक्टूबर तक फॉर्म-6 के जरिए कुल 4,56,913 आवेदन आ चुके हैं. इसमें से 1.15 लाख आवेदनों का निपटारा किया जा चुका है. ये जानकारी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया में सामने आई है. अधिकारियों के अनुसार, मतदाता लिस्ट के सत्यापन और उसमें जरूरी बदलाव करने का काम अपने लास्ट चरण के पहुंच गया है. वहीं सारे विधानसभा क्षेत्रों के आंकड़े पूरी तरह अपडेट नहीं किए गए हैं.

कितने लाख आवेदन को हो चुका है निपटारा?  
अधिकारियों ने बताया कि 20 अक्टूबर तक कुल 4,56,913 आवेदन मिले थे, जिसमें से 2,12,400 आवेदन 30 अगस्त तक आ चुके थे. इसके बाद 31 अगस्त से 20 अक्टूबर के बीच 2,44,513 आवेदन मिले. इसका मतलब है कि मसौदा मतदाता लिस्ट प्रकाशित होने के बाद भी लोगों ने मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने के लिए आवेदन किया है. एक अधिकारी का कहना है कि 31 अगस्त से 20 अक्टूबर के बीच लगभग 1.15 लाख आवेदनों को निपटाया जा चुका है. वहीं दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर सारे 70 विधानसभा क्षेत्रों के आंकड़े अपलोड और अपडेट नहीं किए गए हैं.          
फॉर्म-6 क्या है?
बता दें कि फॉर्म-6 का यूज हो लोग कर रहे हैं, मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराना चाहते हैं. इसमें वो लोग भी शामिल हैं, जिनका नाम किसी कारण से मतदाता सूची में दर्ज नहीं है. मतदाता लिस्ट में नाम होना जरूरी है, इससे आप मतदान करते हैं. पात्र नागरिकों के आवेदनों का सत्यापन और उनका निपटारा चुनावी प्रक्रिया का अहम हिस्सा है.  

अंतिम मतदाता सूची कब होगी जारी
अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली में SIR के तहत मतदाता लिस्ट को अपडेट करने का काम किया जा रहा है. 4 दिसंबर को अंतिम मतदाता लिस्ट प्रकाशित की जाएगी. इसके पहले मिले आवेदनों के निपटारे और  आंकड़ों को अपडेट करने की प्रक्रिया पूरी की जानी है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Akanchha Singh

Akanchha Singh

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More