दिल्ली की रामलीला में जलाया जाएगा 30 फुट का कॉकरोच! क्या है इसके पीछे की वजह?
Published: Oct 19, 2026, 12:57 PM IST|Updated: Oct 19, 2026, 01:03 PM IST
दिल्ली के पीतमपुरा में रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के साथ कॉकरोच का भी 30 फुट का पुतला जलाया जाएगा. इसे लेकर आयोजकों का कहना है कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि कॉकरोच गंदगी और मैल का प्रतीक है. उन्होंने इसे स्वच्छ भारत' और 'स्वच्छ दिल्ली' अभियानों का हिस्सा बताया है.
श्री केशव रामलीला समिति ने बताया कि कॉकरोच गंदगी का प्रतीक माना जाता है. इसके पुतले को जलाने का मकसद ‘स्वच्छ भारत’ और ‘स्वच्छ दिल्ली’ अभियान के तहत लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करना है.