ग्रेटर नोएडा के वेस्ट में राम मंदिर की खास झलक देखने को मिल रही है. यहां अयोध्या के तर्ज पर राम मंदिर जैसा पंडाल बनाया गया है. इसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं. साथ ही भगवान के दर्शन के लिए लोग लंबी कतारें लगा के खड़े हैं.
दिल्ली में बारिश खत्म होने के बाद प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है. शनिवार को 12 इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 के पार रहा. बारिश से कुछ समय के लिए पॉल्यूशन में गिरावट देखने को मिला है. ऐसे में आइए जानते हैं किस इलाके में कितना रहा AQI
भारतीय जनता पार्टी और दिल्ली सरकार मिलकर 18 अक्टूबर दिन रविवार को सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक चलो यमुना महा-स्वच्छता अभियान चलाएगा. ये अभियान 28 यमुना घाटों पर चलाया जाएगा. इसमें दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्र-छात्राएं शामिल होंगे
दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में मौसम पूरी तरह बदला हुआ है. लोगों को गर्मी से रहात मिल गई है. दूसरी तरफ ठंडक का भी एहसास हो रहा है. राजधानी में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है. वहीं अब अगले कुछ दिन मौसम साफ रहने की संभावना है.
वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन के चलते रविवार को सुबह 4:45 से दिल्ली की कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक प्रतिबंध और रूट डायवर्जन लागू रहेंगे. 40 हजार से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है.
वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन के लिए 18 अक्टूबर को दिल्ली मेट्रो की रेड, येलो, ब्लू और वायलेट लाइन पर सेवाएं जल्दी शुरू होंगी. जबकि प्रतिभागी QR कोड वाले रिस्टबैंड के जरिए मुफ्त मेट्रो यात्रा कर सकेंगे.
उत्तरी दिल्ली में यमुना का प्रदूषण अब सिर्फ पानी की समस्या नहीं, बल्कि जलजीवों और नदी किनारे रहने वाले लोगों के लिए भी बड़ा खतरा बनता जा रहा है. मछलियों की मौत के बाद स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ी है. वहीं यमुना सफाई को लेकर हरियाणा सरकार से भी चर्चा की तैयारी है.
दिल्ली के नरेला की रामलीला में रावण करीब 150 फीट की ऊंचाई से पुष्पक विमान में सवार होकर पंचवटी पहुंचा. इस अनोखे सीता हरण के मंचन ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया.
दिल्ली में शानिवार को दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई और आठ घायल हो गए. ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है और द्वारका में केस दर्ज कर लिया गया है, जबकि DTC की जांच जारी है और आनंद पर्वत क्रैश की और जानकारी का इंतजार है.
दिल्ली में 16 अक्टूबर (शुक्रवार) की शाम राजीव चौक मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 6 के पास युट्यूबर बनकर आई एक लड़की ने पैरामिलिट्री के एक जवान को थप्पड़ मार दिया. इस तरह प्रदर्शन की आड़ में कल फिर पुलिस पर्सनल्स को टारगेट किया गया.
साकेत कोर्ट ने 2018 के मानहानि मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है. ये मामला विकास पांडे की शिकायत पर दर्ज किया गया था. शिकायत में आरोप है कि ध्रुव राठी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड कर उनकी मानहानि की. मामले की अगली सुनवाई 31 अक्टूबर को होगी.
दिल्ली में अगले कुछ दिन घर से अधिक समय लेकर यात्रा पर निकलें, क्योंकि दुर्गा पूजा को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से ऑप्शनल रास्तों का इस्तेमाल करने को कहा है. सीआर पार्क और ग्रेटर कैलाश-2 में होने वाले आयोजन को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने इन क्षेत्रों के आसपास 8 मेन सड़कों पर यातायात प्रभावित रहने की आशंका जताई है.
दिल्ली में रिसर्च की करने की सोच रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है. IIIT- दिल्ली ने PHD एडमिशन का प्रोसेस शुरु कर दिया है. इसके लिए आप 15 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यहां छात्रों को छह विषय ऑफर किए जा रहे हैं.
दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता साफ-सफाई को लेकर सख्त कदम उठा रही है. इसे लेकर दिल्ली सचिवालय में बैठक भी हुई, जिसमें अधिकारियों को निर्देश दिए गए. सीएम का साफ कहना है कि दिवाली से पहले राजधानी में कहीं अंधेरा न दिखे. सड़कों पर से कचरा तुरंत हटाया जाए. सड़के नीट एंड क्लीन देखें.
राजधानी में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है. लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत मिल गई है. दिल्ली एनसीआर में 15 तारीख की बारिश के बाद से ही मौसम बदला हुआ है. वहीं 17 से 22 अक्टूबर के बीच बारिश की संभावना नहीं है.
दिल्ली में बीते दिनों कई बार आग लगने की घटना सामने आई है. इसे देखते हुए दिल्ली के हर में अब फायर सेफ्टी ऑडिट (Fire Safety Audit) कराया जाएगा. इसे लेकर गृह मंत्रालय ने साफ तौर पर निर्देश दिए हैं. MCD अब एक रिपोर्ट तैयार करेगा.
दिल्ली में CJP ने आज शाम 5 बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में राष्ट्रीय ध्वज के साथ जुटने और तिरंगा यात्रा निकालने का ऐलान किया है. इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है. पुलिस ने लोगों से प्रदर्शन में शामिल नहीं होने की अपील की है.
अमेरिका में छोटी-मोटी खरीदारी के लिए भी कई बार लोगों को बाहर काफी दूर तक जाना पड़ता है, लेकिन दिल्ली में रहने वाली अमेरिकी महिला क्रिस्टन फिशर को अपने घर के पास मिली किराना दुकान ने खूब प्रभावित किया है. वह सुबह-सुबह दूध और दही लेने निकलीं और कुछ ही देर में सामान लेकर घर लौट आईं. उन्होंने भारतीय किराना मॉडल को फास्ट और सुविधाजनक बताया.
दिल्ली में CJP ने आज शाम 5 बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में तिरंगा यात्रा निकालने का ऐलान किया है.पुलिस ने लोगों से प्रदर्शन में शामिल नहीं होने की अपील की है. पुलिस के अनुसार, राष्ट्रीय ध्वज लेकर राष्ट्रगान गाने के लिए 11 लोगों के समूह को अनुमति दी गई है.
दिल्ली में आज CJP ने शाम 5 बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में तिरंगा लेकर जुटने की अपील की है. आम आदमी पार्टी ने भी यात्रा को समर्थन दिया है. दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है. अधिकारियों के अनुसार, लुटियंस दिल्ली में 27 हजार जवानों की तैनाती की गई है.
दिल्ली में गुरुवार को हुई तेज बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है. IMD ने बताया कि आज भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है और ठंडक बढ़ने लगी है. दिल्ली में 17 से 22 अक्टूबर तक बारिश की संभावना नहीं है.
16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो तिरंगा’ आयोजन के चलते दोपहर 3 बजे से आसपास की 21 सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित होने और डायवर्जन लागू होने की संभावना है.