)
रविवार को वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन की वजह से दिल्ली की कई बड़ी सड़कों पर ट्रैफिक जाम रहने की उम्मीद है. इस मैराथन में 40,000 से ज्यादा लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद है, जो सुबह करीब 5:10 बजे जवाहरलाल नेहरू (JLN) स्टेडियम से शुरू होगी. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, मैराथन रूट पर सुबह 4:45 बजे से 11 बजे तक ट्रैफिक पर रोक रहेगी और रूट डायवर्जन रहेगा. गाड़ी चलाने वालों को सलाह गई है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी यात्रा की प्लानिंग कर लें और दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करें.
मैराथन में हाफ मैराथन, ओपन 10K, डिसेबल्ड चैंपियंस और सीनियर सिटिजन रन, कॉर्पोरेट रन और ग्रेट दिल्ली रन जैसी कैटेगरी शामिल हैं. इन रेस के रूट राजधानी की कई बड़ी सड़कों से होकर गुजरेंगे, जिनमें लोधी रोड, मथुरा रोड, श्री अरबिंदो मार्ग और कर्तव्य पथ शामिल हैं.
इन चौराहों और सड़कों पर रहेगी ट्रैफिक पर रोक
फोर्थ एवेन्यू-भीष्म पितामह मार्ग चौराहा, सेवा नगर फ्लाईओवर के नीचे
कोटला रेड लाइट
फोर्थ एवेन्यू पर सेवा नगर रेड लाइट
फिफ्थ एवेन्यू पर मेहरचंद मार्केट रेड लाइट
सेकंड एवेन्यू और जोर बाग कॉलोनी रोड
श्री अरबिंदो मार्ग-लोधी रोड चौराहा
राजेश पायलट मार्ग-अमृता शेरगिल मार्ग चौराहा
सुब्रमण्यम भारती मार्ग-मैक्स म्यूलर मार्ग जंक्शन
सुब्रमण्यम भारती मार्ग-महर्षि रमन मार्ग चौराहा
सुब्रमण्यम भारती मार्ग-आर्कबिशप मकारियोस मार्ग जंक्शन
लाला लाजपत राय मार्ग और नीला गुंबद
मथुरा रोड-भैरों रोड चौराहा
Q-पॉइंट
मान सिंह रोड गोल चक्कर
जनपथ-मौलाना आजाद रोड चौराहा
21.097 किलोमीटर रहेगा हाफ मैराथन रूट
21.097 किलोमीटर की हाफ मैराथन JLN स्टेडियम कॉम्प्लेक्स से शुरू होगी. रनर भीष्म पितामह मार्ग, लोधी रोड, श्री अरबिंदो मार्ग और मथुरा रोड से होते हुए सुब्रमण्यम भारती मार्ग, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग और C-हेक्सागन की ओर बढ़ेंगे. यह रूट फिर कर्तव्य पथ, रफी अहमद किदवई मार्ग, सेवा तीर्थ सर्कल, मौलाना आजाद रोड और मान सिंह रोड चौराहों से गुजरेगा. इसके बाद प्रतिभागी इंडिया गेट हेक्सागन और कैनोपी राउंडअबाउट से होते हुए JLN स्टेडियम लौटेंगे.
दिव्यांग और बुर्जुगों की रेस के लिए रूट
दिव्यांग चैंपियन और सीनियर सिटिजन्स के लिए लगभग 2.5 किलोमीटर की रेस स्टेडियम परिसर से शुरू होगी और भीष्म पितामह मार्ग और लोधी रोड चौराहों तक जाएगी. U-टर्न लेने के बाद प्रतिभागी वापस आएंगे और स्टेडियम के गेट नंबर 2 पर खत्म करेंगे.
ओपन 10K रेस रूट
ओपन 10K रेस JLN स्टेडियम से शुरू होगी और भीष्म पितामह मार्ग, लोधी रोड, श्री अरबिंदो मार्ग चौराहा, मथुरा रोड और आर्कबिशप मकारियोस मार्ग से गुजरेगी. प्रतिभागी सुब्रमण्यम भारती मार्ग चौराहे पर U-टर्न लेकर वापस आएंगे. इसके बाद लोधी रोड फ्लाईओवर पर U-टर्न लिया जाएगा और रेस दयाल सिंह कॉलेज होते हुए स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खत्म होगी.
कॉर्पोरेट रन और ग्रेट दिल्ली रन
कॉर्पोरेट रन और ग्रेट दिल्ली रन में प्रतिभागी स्टेडियम कॉम्प्लेक्स से निकलेंगे और भीष्म पितामह मार्ग, लोधी रोड और श्री अरबिंदो मार्ग चौराहों तक जाएंगे. वापसी में वे लोधी रोड और भीष्म पितामह मार्ग के दाहिने कैरिजवे से होकर मेन स्टेडियम के बाहर खत्म करेंगे.
ड्राइवर्स इन बातों का ध्यान रखें
दिल्ली हाफ मैराथन की वजह से सुबह के समय सेंट्रल दिल्ली और इंडिया गेट के आसपास ट्रैफिक जाम बढ़ सकता है. ड्राइवरों को सलाह दी जाती है कि वे प्रभावित रास्तों से बचें, ज्यादा समय दें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें.
नवरात्रि से जुड़े इवेंट्स की वजह से राजधानी के कई इलाकों में ट्रैफिक मैनेजमेंट पहले से ही मुश्किल है. हाफ मैराथन के दौरान लगाई गई पाबंदियों को देखते हुए यात्रियों के लिए पहले से रास्ते के बारे में पता होना जरूरी होगा.
ये भी पढ़ें: दिल्ली में दुर्गा पूजा देखने का है प्लान? 20 अक्टूबर तक 8 सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित, एडवाइजरी जारी