)
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने रविवार यानी कि 18 अक्टूबर 2026 को दिल्ली में होने वाली वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में हिस्सा लेने वाले रनर्स की सुविधा के लिए खास इंतज़ाम किए हैं. प्रतिभागियों को सुबह जल्दी वेन्यू तक पहुंचाने के लिए दिल्ली मेट्रो की चार बड़ी लाइनों पर ट्रेन सर्विस सुबह 3:30 बजे शुरू होंगी. मैराथन जवाहरलाल नेहरू (JLN) स्टेडियम में होगी.
इन चार मेट्रो लाइनों पर सर्विस जल्दी होगी शुरू
DMRC के मुताबिक, रविवार को सुबह 3:30 बजे रेड, येलो, ब्लू और वॉयलेट लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो ट्रेनें चलना शुरू हो जाएंगी. शुरुआती घंटों में ट्रेनें रेगुलर इंटरवल पर चलेंगी.
रेड लाइन: रिठाला से शहीद स्थल न्यू बस स्टैंड
येलो लाइन: समयपुर बादली से मिलेनियम सिटी सेंटर, गुरुग्राम
ब्लू लाइन: द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी और वैशाली
वायलेट लाइन: कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़)
मेट्रो सर्विस की फ्रीक्वेंसी
मैराथन के दिन मेट्रो ट्रेनें सुबह के समय सभी चार लाइनों पर तय इंटरवल पर चलेंगी. सुबह 6 बजे के बाद सर्विस सामान्य संडे टाइमटेबल के हिसाब से चलेंगी.
सुबह 3:30 बजे से 4:15 बजे तक- मेट्रो सर्विस हर 15 मिनट में मिलेगी.
सुबह 4:15 बजे से 6 बजे तक- मेट्रो सर्विस हर 20 मिनट में मिलेगी.
सुबह 6 बजे से सर्विस खत्म होने तक- ट्रेनें नॉर्मल संडे शेड्यूल के हिसाब से चलेंगी.
दिल्ली मेट्रो की दूसरी लाइनों पर सर्विस सामान्य संडे शेड्यूल के हिसाब से ही चलेंगी.
इन स्टेशनों पर वॉलंटियर तैनात रहेंगे
रूट की जानकारी देने और रनर्स की यात्रा में मदद करने के लिए आयोजक खास मेट्रो स्टेशनों पर वॉलंटियर्स तैनात करेंगे. इनमें JLN स्टेडियम, जोर बाग, जनपथ और जंगपुरा मेट्रो स्टेशन शामिल हैं.
मैराथन में हिस्सा लेने वालों को मेट्रो में मुफ्त यात्रा
आयोजक वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन 2026 में हिस्सा लेने वाले रनर्स के वेन्यू तक आने-जाने का मेट्रो किराया देंगे. DMRC को तय किराए पर जरूरी संख्या में QR टिकट दिए गए हैं.
प्रतिभागियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने बिब के साथ ऑर्गनाइजर से एक खास QR कोड वाला रिस्टबैंड लें. इस रिस्टबैंड से वे मैराथन वेन्यू तक मुफ्त में आ-जा सकेंगे.
मैराथन से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए प्रतिभागी ऑफिशियल वेबसाइट: vedantadelhihalfmarathon.procam.in पर जा सकते हैं.