भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /दिल्ली-NCR
  • /आज शाम 5 बजे कनॉट प्लेस न जाएं? तिरंगा यात्रा पर दिल्ली पुलिस की सख्त एडवाइजरी जारी

आज शाम 5 बजे कनॉट प्लेस न जाएं? तिरंगा यात्रा पर दिल्ली पुलिस की सख्त एडवाइजरी जारी

दिल्ली में CJP ने आज शाम 5 बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में तिरंगा यात्रा निकालने का ऐलान किया है.पुलिस ने लोगों से प्रदर्शन में शामिल नहीं होने की अपील की है. पुलिस के अनुसार, राष्ट्रीय ध्वज लेकर राष्ट्रगान गाने के लिए 11 लोगों के समूह को अनुमति दी गई है.

Written ByAkanchha Singh
Published: Oct 16, 2026, 09:37 AM IST|Updated: Oct 16, 2026, 01:21 PM IST
joinshare
आज शाम 5 बजे कनॉट प्लेस न जाएं? तिरंगा यात्रा पर दिल्ली पुलिस की सख्त एडवाइजरी जारी

About the Author

Akanchha Singh

Akanchha Singh

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे

5

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

दिल्ली में CJP ने आज शाम 5 बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में राष्ट्रीय ध्वज के साथ इकट्ठा होने और तिरंगा यात्रा निकालने के ऐलान किया है. इसके बाद से ही दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है. पुलिस ने लोगों से प्रदर्शन में शामिल नहीं होने की अपील की है. पुलिस ने आगे बताया कि सीमित संख्या में लोगों को उपयुक्त स्थान पर मार्च की अनुमति देने पर विचार किया जा रहा है. कुछ लोगों को झंडा फहराने की परमिशन दे सकती है, लेकिन BNS की धारा 163 लगे होने के कारण भीड़ इक्कठा नहीं होने दिया जाएगा. वहीं बीते कल दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था.   

दिल्ली हाईकोर्ट ने क्या कहा? 
दिल्ली हाईकोर्ट CJP को गुरुवार को राजधानी के बीचों बीच प्रोटेस्ट करने से रोकने की मांग वाली याचिका पर रोक लगाने से मना कर दिया था. कोर्ट ने पुलिस के आश्वासन को रिकॉर्ड किया है कि वो प्रोटेस्ट को कंट्रोल करेगी.  इसके बाद ही शाम के समय दिल्ली पुलिस ने प्रोटेस्ट में शामिल नहीं होने की अपील की.

धारा 163 लागू
कनॉट प्लेस में सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने बताया कि आसपास के इलाकों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किया गया है. वहीं पुलिस ने साफ तौर पर कहा है कि उल्लंघन करने वालों पर  कानूनी कार्रवाई की जाएगी.  

अभिजीत दीपके ने क्या कहा?  
CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने 16 अक्टूबर शाम 5 बजे लोगों से तिरंगा लेकर कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में आने की अपील की है. उन्होंने बीते गुरुवार शाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सवाल उठाते हुए लिखा कि अगर हम 100 जगहों का ऐलान कर दें, तो क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन सभी 100 जगहों को बंद करा देंगे?

NDMC ने क्यों बंद किया सेंट्रल पार्क? 
दिल्ली पुलिस ने अपने बयान में कहा कि AAP सरकार ने भी लोगों से इस प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है. पुलिस ने मौजूदा सुरक्षा और कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए कहा कि NDMC ने उसे जानकारी दी है कि सेंट्रल पार्क 16 और 17 अक्टूबर को प्रशासनिक कारणों से बंद रहेगा.

ये भी पढ़ें- 16 अक्टूबर को Delhi के कनॉट प्लेस में CJP का 'लहरा दो तिरंगा' अभियान, इन 21 रास्तों पर रूट डायवर्जन का अलर्ट, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

दो दिन पार्क बंद? 
DCP नेहा यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि NDMC ने दिल्ली पुलिस को जानकारी दी है कि पार्क 16 और 17 अक्टूबर को बंद रहेगा. साथ ही ये भी कहा कि पार्क के आसपास किसी भी तरह की भीड़ जुटने नहीं दी जाएगी. पुलिस ने कनॉट प्लेस और आसपास के बाजारों के व्यापारिक संगठनों की शिकायतों का भी जिक्र किया. इन संगठनों का कहना है कि भीड़ और गैरकानूनी जमावड़े से उनके कारोबार पर असर पड़ रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Delhi News