भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /दिल्ली-NCR
  • /ध्रुव राठी के खिलाफ वारंट जारी, दिल्ली की साकेत कोर्ट का मानहानि मामले में एक्शन

ध्रुव राठी के खिलाफ वारंट जारी, दिल्ली की साकेत कोर्ट का मानहानि मामले में एक्शन

साकेत कोर्ट ने 2018 के मानहानि मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है. ये मामला विकास पांडे की शिकायत पर दर्ज किया गया था. शिकायत में आरोप है कि ध्रुव राठी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड कर उनकी मानहानि की. मामले की अगली सुनवाई 31 अक्टूबर को होगी.

Written ByAkanchha Singh
Published: Oct 17, 2026, 01:06 PM IST|Updated: Oct 17, 2026, 07:11 PM IST
joinshare
ध्रुव राठी के खिलाफ वारंट जारी, दिल्ली की साकेत कोर्ट का मानहानि मामले में एक्शन

About the Author

Akanchha Singh

Akanchha Singh

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे

5

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. दिल्ली की साकेत कोर्ट ने 2018 के मानहानि मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है. ये मामला विकास पांडे नाम के व्यक्ति ने दर्ज कराया था. शिकायत में ध्रुव राठी पर अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए एक वीडियो के जरिए मानहानि करने का आरोप लगाया गया है. वहीं मामले की अगली सुनवाई 31 अक्टूबर को होगी.

गुरुग्राम वाले घर पर समन भेजने की प्रक्रिया शुरू
साकेत कोर्ट ने 12 अक्टूबर को पारित आदेश में ध्रव राठी के गुरुग्राम वाले घर पर समन भेजने की प्रक्रिया को नए सिरे से आगे बढ़ाने की परमिशन दे दी थी. इतना ही नहीं कोर्ट ने शिकायतकर्ता को प्रोसेस सर्वर के साथ जाने की परमिशन भी दी थी, जिससे समन की तामील कराई जा सके. शिकायतकर्ता पक्ष के अनुसार, ध्रुव राठी के घर पर समन की कॉपी व्यक्तिगत रूप से पहुंचाई गई थी.

ध्रुव राठी के घर दिल्ली हाई कोर्ट में वकालत करने वाले अधिवक्ता सुशांत कुमार पहले ही नोटिस पहुंचाने गए थे. उन्होंने एक वीडियो के जरिए बताया कि मामला साल 2018 का है. उन्होने ये भी कहा कि ध्रुव राठी को फोन किया गया था, लेकिन उन्होंने नोटिस लेने से मना कर दिया था. इसके बाद सोसाइटी की सुरक्षा की मदद से घर के बाहर ही नोटिस चस्पा दिया गया      

कब से लंबित है मामला? 
बता दें कि ये मामला कई साल से कोर्ट में लंबित है. ध्रुव राठी के खिलाफ शिकायतकर्ता विकास पांडे ने कथित आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी. ये विवाद बीजेपी आईटी सेल पार्ट-2 नाम के वीडियो से जुड़ा हुआ है. शिकायतकर्ता के अनुसार, ध्रुव राठी को समन पहुंचाने के कई बार प्रयास किए गए, लेकिन 2019 से इस प्रक्रिया में लगातार परेशानियां आ रही थीं.

ध्रुव राठी ज्यादातर भारत से बाहर रहते हैं. उनके यहां न रहने के कारण ही कोर्ट की कार्यवाही आगे बढ़ाने में परेशानी हुई है. ये शिकायतकर्ता के आरोप हैं. इस पर विचार करते समय मामले के आधिकारिक रिकॉर्ड और अदालत की कार्यवाही को ध्यान में रखना जरूरी है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली में दुर्गा पूजा देखने का है प्लान? 20 अक्टूबर तक 8 सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित, एडवाइजरी जारी

2019 में पहली बार समन जारी
वहीं विकास पांडे के वकील ने कोर्ट नें बताया कि ध्रुव राठी आमतौर पर ऑस्ट्रिया में रहते हैं और CJP के  दिल्ली में हुए प्रदर्शनों के लिए भारत आए थे. अदालत ने आदेश में ये भी दर्ज किया है कि  ध्रुव राठी को पहली बार जुलाई 2019 में समन जारी किया गया था. अब इस मामले में आगे की कार्यवाही 31 अक्टूबर को होगी. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Delhi News