ग्रेटर नोएडा के वेस्ट में राम मंदिर की खास झलक देखने को मिल रही है. यहां अयोध्या के तर्ज पर राम मंदिर जैसा पंडाल बनाया गया है. इसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं. साथ ही भगवान के दर्शन के लिए लोग लंबी कतारें लगा के खड़े हैं.
वहीं ग्रेटर नोएडा के रामलीला में 85 फीट के रावण की प्रतिमा का दहन किया जाएगा. इतनी ही नहीं इस बार पर्यावरण का भी खास ध्यान दिया गया है. इस बार ग्रीन पटाखों का इस्तेमाल किया जाएगा. यहां पर डेढ़ सौ से ज्यादा प्राइवेट गार्ड और कमांडो तैनात किए गए हैं.
1/5
ग्रेटर नोएडा में किया गया रामलीला आयोजन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इकोटेक मूर्ति गोल चक्कर के पास 50 बीघा में जिले की सभी बड़ी रामलीला का मंचन किया जा रहा है. इसकी तैयारी अगस्त से शुरू हो गई थी. इस रामलीला मंचन के दौरान सबसे आकर्षण का केंद्र यहां अयोध्या मंदिर के दर्ज पर स्थापित किए जाने वाला राम मंदिर है. इसे बांस और थर्माकोल की मदद से बनाया गया है.
2/5
50 बीघा में मनाया जा रहा रामलीला
पंडाल को राम मंदिर के तर्ज पर बनाया गया है. इसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आ रहे है. इस मंदिर में विराजमान रामलाल की प्रतिमा को देखने के लिए लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं. 50 बीघा में बना ये मंदिर लोगों को के लिए आकर्षण का केंद्र है.
3/5
क्या कहा श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट ने?
श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक यादव ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी के आस पास कोई भी रामलीला नहीं होती थी. हम सब लोगों को एक साथ लाए हैं और इस बार से रामलीला का मंचन शुरू हो गया है और हर बार हम इसी तरीके से रामलीला का भव्य आयोजन करते रहेंगे.
4/5
कितने फिट रावण का होगा दहन
इस रामलीला में 85 फीट के रावण की प्रतिमा का दहन किया जाएगा. पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ग्रीन पटाखे का उपयोग किया जाएगा. इसके साथ ही बड़े श्याम का कीर्तन होगा और राम मंचन के दौरान 8000 कन्याओं का पूजन किया जाएगा. इस रामलीला को हर रोज लाखों की संख्या में लोग देखने आ रहे हैं.
5/5
कितने लोग आ रहे देखने
इस रामलीला में प्रतिदिन एक से डेढ़ लाख लोग आ रहे हैं, जिसको लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. रामलीला कमेटी के सदस्य और रामलीला की सुरक्षा व्यवस्था देख रहे अमित बंसल ने कहा कि यहां पर डेढ़ सौ से ज्यादा प्राइवेट गार्ड और कमांडो तैनात किए गए हैं. सीसीटीवी कैमरे से पूरी रामलीला परिसर पर नजर रखी जा रही है. वहीं पुलिस के पुख्ता इंतजाम यहां पर किए गए हैं.