बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरे को लेकर दिल्ली के शाहदरा जिले के सीबीडी ग्राउंड में तैयारियां तेज हो गई हैं. श्री बालाजी रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित होने वाले भव्य दशहरा समारोह में इस बार रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों के साथ कॉकरोच के पुतले का भी दहन किया जाएगा.
कमेटी के सदस्यों के मुताबिक, कॉकरोच के पुतले के जरिए देश में गंदगी फैलाने और स्वच्छता की अनदेखी करने वालों को भी संदेश देने की कोशिश की जाएगी.
1/5
रावण के साथ कॉकरोच का भी होगा दहन
सीबीडी ग्राउंड में कारीगर दिन-रात मेहनत कर पुतलों को आकर्षक रूप देने में जुटे हैं. बांस, कागज और अन्य सामग्री से तैयार किए जा रहे इन पुतलों की बनावट, चेहरे और सजावट पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. दशहरे के दिन होने वाले पुतला दहन को भव्य और यादगार बनाने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं.
2/5
कॉकरोच के पुतले से स्वच्छता का संदेश
श्री बालाजी रामलीला कमेटी के सदस्यों ने जी मीडिया से बातचीत में बताया कि देश में गंदगी फैलने की समस्या को देखते हुए कॉकरोच के पुतले का दहन करने का विचार रखा गया है. उनका कहना है कि जिस तरह रावण का दहन बुराई के अंत का प्रतीक है, उसी तरह कॉकरोच के पुतले के माध्यम से गंदगी और अस्वच्छता के खिलाफ भी संदेश दिया जाएगा. कमेटी का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और साफ-सफाई बनाए रखने की जिम्मेदारी का एहसास कराना है.
3/5
हर साल उमड़ती है लोगों की भीड़
श्री बालाजी रामलीला कमेटी पिछले कई वर्षों से सीबीडी ग्राउंड में भव्य रामलीला और दशहरा समारोह का आयोजन करती आ रही है. हर साल बड़ी संख्या में लोग यहां रामलीला देखने और दशहरे पर रावण दहन का नजारा देखने पहुंचते हैं. इस बार भी आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह है.
4/5
कॉकरोच के पुतले के दहन से जाएगा अलग संदेश
दशहरा केवल रावण दहन का पर्व नहीं, बल्कि अहंकार, अन्याय और बुराई को समाप्त कर सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला त्योहार है. ऐसे में रावण, कुंभकरण और मेघनाद के साथ कॉकरोच के पुतले का दहन इस आयोजन को एक अलग संदेश देने वाला बना सकता है.
5/5
भव्य पुतला दहन से स्वच्छता के संदेश
फिलहाल, सीबीडी ग्राउंड में कारीगर पुतलों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं. अब लोगों को दशहरे के दिन होने वाले भव्य पुतला दहन और कमेटी की ओर से दिए जाने वाले स्वच्छता के संदेश का इंतजार है. बता दें कि दिल्ली में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के बीच क्रेंद सरकार और दिल्ली पुलिस ने जंतर मतर को आधिकारिक प्रदर्शन स्थल की सूची से हटा दिया है. इसकी जगह अब दिल्ली में धरना-प्रदर्शन के लिए तीन नए आधिकारिक स्थल तय किए गए हैं- रामलीला मैदान, सीबीडी ग्राउंड और बुराड़ी मैदान. ऐसे में इस बार सीबीडी ग्राउंड में रावण के साथ कॉकरोच का भी दहन होगा