App

दिल्ली में ठंड ने दी दस्तक! सुबह-शाम बढ़ेगी सिहरन, 25 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में ठंड ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं. अब लोगों को गर्मी से निजात मिल चुका है. आज पूरे दिन मौसम साफ रहने की संभावना है. वहीं सुबह के समय हल्की ठंड महसूस हो रही है. रात में भी लोगों को ठंड लग रही है.

दिल्ली में ठंड ने दी दस्तक! सुबह-शाम बढ़ेगी सिहरन, 25 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम
Image Credit: AI Image

दिल्ली में मौसम पूरी तरह से करवट ले चुका है. अब लोगों को सुबह में हल्की-हल्की ठंड का एहसास होना शुरू हो गया है. आज सुबह के समय लोगों को हल्की ठंड का एहसास हुआ. वैसे भी आज दिल्ली एनसीआर में मौसम साफ रहने वाला है. लोगों को सुबह में ठंडक महसूस हो रही है. दिन में हल्की धूप निकली सकती है. साथ ही रात के समय थोड़ी बहुत ठंड लगने की संभावना है. अब धीरे-धीरे ठंड ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं.   

कल कैसे था मौसम? 
वहीं दिल्ली एनसीआर में 21 अक्टूबर यानी कि बुधवार को आसमान साफ था. लोगों को सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस हो रही थी. अब लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल चुकी है. ठंड ने दिल्ली एनसीआर में अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं. बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री के पास रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रहा. दोपहर में मौसम हल्का गर्म था, लेकिन रात होते-होते मौसम बदल गया. रात के समय ठंड का एहसास होने लगा. अब धीरे-धीरे ठंड बढ़ने की उम्मीद है. जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगा पॉल्यूशन भी बढ़ सकता है. 

आज कैसे रहेगा मौसम?
दिल्ली एनसीआर में आज भी मौसम साफ रहने वाला है. सुबह में गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है, लेकिन दोपहर में धूप निकल सकती है. दिन में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकता है. IMD के अनुसार, अब मौसम साफ रहने की उम्मीद है. साथ ही अब किसी तरह की बारिश की संभावना नहीं है और न ही कोई अलर्ट है. 25 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, लेकिन इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है. रात के समय लोगों को हल्की ठंड का एहसास हो रहा है.      

कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को मौसम साफ रहने की संभावना है. IMD के अनुसार, अगले दो दिन तक भी बारिश के कोई आसार नहीं हैं. मतलब कि मौसम साफ रहेगा. दिन में धूप रहेगी. हालांकि, तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंड महसूस होगी. 22, 23 और 24 अक्टूबर को पारा 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहेगा.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Akanchha Singh

Akanchha Singh

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More