भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /दिल्ली-NCR
  • /CJP नेता सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे की बढ़ी मुश्किलें, आज क्राइम ब्रांच के सामने होंगे पेश

CJP नेता सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे की बढ़ी मुश्किलें, आज क्राइम ब्रांच के सामने होंगे पेश

CJP नेता सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को क्राइम ब्रांच ने समन जारी किया है. तीनों को 22 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे राजौरी गार्डन स्थित क्राइम ब्रांच कार्यालय में पेश होने का निर्देश दिया गया है. इन तीनों से पुलिस अलग-अलग पहलुओं पर पूछताछ करेगी.

Written ByAkanchha Singh
Published: Oct 22, 2026, 10:48 AM IST|Updated: Oct 22, 2026, 11:26 AM IST
joinshare
CJP नेता सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे की बढ़ी मुश्किलें,  आज क्राइम ब्रांच के सामने होंगे पेश
Image Credit: CJP के 3 नेताओं की बढ़ी मुश्किलें, आज 12 बजे क्राइम ब्रांच के सामने होंगे पेश

About the Author

Akanchha Singh

Akanchha Singh

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

2

ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

3

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

4

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

5

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

दिल्ली में CJP नेता सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे की मुश्किलें कम होते नहीं दिख रही हैं. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इन्हें समन जारी किया है. साथ ही अपने बयान दर्ज कराने के लिए 22 अक्टूबर (गुरुवार) को क्राइम ब्रांच के सामने पेश होने का निर्देश दिया है.    

आज पहुंचना है CBI ऑफिस?

तीनों को गुरुवार (आज) राजौरी गार्डन के क्राइम ब्रांच ऑफिस दोपहर 12 बजे पहुंचना है. यहां उनसे मामले से जुड़े अलग-अलग पहलुओं पर पूछताछ की जाएगी. साथ ही उनके बयान को दर्ज किया जाएगा. ऐसे में अब तीनों की   मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं.

कब छूटे जेल से? 

बता दें कि बुधवार को विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट की अदालत ने रांका और सौरव को तिहाड़ जेल से रिहा करने का आदेश दिया था. दोनों को जेल से 50-50 हजार रुपये के निजी मुचलके और जमानत बॉन्ड पर छोड़ा गया है. दोनों नेताओं ने कोर्ट में हलफनामा देकर कहा कि जब तक जंतर-मंतर क्षेत्र डी-नोटिफाई रहेगा, वे वहां शांति भंग नहीं करेंगे और न ही किसी प्रदर्शन का आह्वान करेंगे.    

दिल्ली पुलिस ने क्या कहा? 

दिल्ली पुलिस ने न्यायिक हिरासत तीन दिन बढ़ाने की मांग की थी. पुलिस ने ये कहा था कि उनके बयान में विरोधाभास है. कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है. वकील की तरफ से बिना शर्त माफी मांगने और आश्वासन दिए जाने के बाद मजिस्ट्रेट ने आगे हिरासत में रखने की जरूरत नहीं समझी. मामले की अगली सुनवाई 23 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे होगी. सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई का अभिजीत दिपके और लीगल हेड रत्ना सिंह ने स्वागत किया. वहीं AAP के  राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है. साथ ही कहा कि उनके साथ पूरा देश खड़ा है.

कब लिया था हिरासत में?

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को  14 अक्टूबर को पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना पुलिस ने हिरासत में लिया था. दोनों पर आरोप था कि उन्होंने प्रतिबंधित और डी-नोटिफाइड घोषित हो चुके जंतर-मंतर प्रदर्शन वाली जगह पर बिना किसी परमिशन के एंट्री की. साथ ही पहले भरे गए   शांति बॉन्ड का उल्लंघन किया. वहीं  19 अक्टूबर दो दिन के लिए उनकी कस्टडी बढ़ा दी गई थी.  दिल्ली हाईकोर्ट ने भी हस्तक्षेप से इनकार करते हुए उन्हें एसईएम कोर्ट के फैसले का इंतजार करने का निर्देश दिया था.  

ये भी पढ़ें- दिल्ली की वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका, 4.56 लाख लोगों ने किया आवेदन

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Delhi News