दिल्ली में 15 तारीख के बाद से मौसम बदला हुआ है. बीच में हुई बारिश के बाद से ही मौसम ठंडा हो गया था. 19 तारीख दिन सोमवार को मौसम साफ रहने वाला है. किसी भी तरह कोई अलर्ट नहीं है. वहीं पिछले कुछ दिनों के मुकाबले अब तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत रहेगी. दिल्ली एनसीआर से मानसून ने विदाई ले ली है. मानसून के खत्म होने के समय एक या दो दिन बारिश हुई, जिसनें राजधानी में गुलाबी ठंड की दस्तक करवा दी. अब लोगों के घरों में AC चलना बंद हो गया है. लोगों को धीरे-धीरे ठंड का एहसास हो रहा है. अभी कुछ दिनों तक राजधानी में बारिश की कोई संभावना नहीं है. साथ ही किसी तरह को कोई अलर्ट भी नहीं है.
रविवार को कैसा था मौसम?
रविवार को मौसम ठंडा था. वहीं दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में बारिश का कोई अलर्ट नहीं था. लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत रही. मौसम दिन में हल्का गर्म और रात में ठंडा रहा. रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आसपास रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया. 17 तारीख के बाद से ही तापमान में बढ़ोतरी होते दिख रहा है. 17 तारीख के बाद से तापमान में एक या दो डिग्री की बढ़ोतरी भी हुई है. तापमान में बढ़ोतरी जरूर हो रही है, लेकिन मौसम ठंडा बना हुआ है. तापमान बढ़ने से और बारिश न होने से ऐसा नहीं है कि लोगों को गर्मी का एहसास बहुत ज्यादा हो रहा हो.
आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली एनसीआर में 19 तारीख दिन सोमवार को मौसम साफ रहने वाला है. वहीं अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. राजधानी में हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है. वहीं दोपहर में हवा तेज होकर 22 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. सोमवार को भी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत मिलेगी. वहीं पूरे दिन आसमान साफ रहने वाला है. अब अगले कुछ दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है. रात का तापमान 18 डिग्री तक रहने से हल्की ठंड का अहसास हो सकता है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में दिन के समय गर्मी का एहसास बना रहेगा, वहीं रातों में हल्की ठंड दस्तक देगी.
आने वाले दिनों में कैसे रहेगा मौसम?
सोमवार से लेकर 24 तारीख तक आसमान साफ रहने वाला है. वहीं तापमान में भी बढ़ोतरी होगी. दिन के समय हल्की गर्मी का एहसास लोगों हो सकता है, लेकिन रात के समय ठंडक का एहसास होगा. 23 तारीख तक अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक रहने की संभावना है, जबकि 24 को तापमान 34 डिग्री हो सकता है. ऐसे में लोगों की दिन के समय हल्की गर्मी लग सकती है. इस दौरान राजधानी में किसी तरह को कोई बारिश का अलर्ट नहीं है.