App

महाअष्टमी के दिन CR Park में महासप्तमी की पूजा, जानें दिल्ली के मिनी बंगाल में क्यों दिखा अलग नजारा

दिल्ली के मिनी बंगाल कहे जाने वाले चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा की धूम है, जहां महासप्तमी के अवसर पर कालीबाड़ी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर पुष्पांजलि अर्पित की.

महाअष्टमी के दिन CR Park में महासप्तमी की पूजा, जानें दिल्ली के मिनी बंगाल में क्यों दिखा अलग नजारा
Image Credit: महाअष्टमी के दिन CR Park में महासप्तमी की पूजा, जानें दिल्ली के मिनी बंगाल में क्यों दिखा अलग नजारा

दिल्ली के मिनी बंगाल कहे जाने वाले चितरंजन पार्क में रविवार को महाअष्टमी होने के बावजूद महासप्तमी की पूजा हो रही है. यहां श्रद्धालु मां दुर्गा की पुष्पांजलि के लिए हाथों में फूल और अक्षत लेकर, हाथ जोड़कर और आंखों में आंसू लिए माता दुर्गा से विनती करते दिखे. श्रद्धालु अपने सभी कष्टों और दुखों के निवारण के लिए मां से श्रद्धापूर्वक प्रार्थना करते हुए पूजा में शामिल हुए. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु दिल्ली के प्रसिद्ध कालीबाड़ी मंदिर पहुंचे और महासप्तमी पर माता दुर्गा की पूजा में शामिल हुए.

इस मौके पर श्रद्धालु नीतू बॉबी ने कहा कि चितरंजन पार्क में आकर बहुत अच्छा लग रहा है, क्योंकि दुर्गा पूजा चितरंजन पार्क का फेमस त्योहार है. इसलिए हम लोग चितरंजन पार्क के कालीबाड़ी मंदिर में माता दुर्गा की पूजा करने के लिए पहुंचे हैं.

वहीं, अनुश्री चटर्जी ने बताया कि बहुत अच्छा लग रहा है और इस समय का सभी बंगाली कम्युनिटी को इंतजार रहता है. दुर्गा पूजा चितरंजन पार्क में विशेष तौर पर आयोजित होती है और बंगाली कम्युनिटी के द्वारा यहां माता दुर्गा की पूजा की जाती है. सभी विधि-विधान से पूजा किए जाने की वजह से यहां की दुर्गा पूजा प्रसिद्ध है. माता अपने मायके आई हैं और माता की दशमी के दिन विदाई हो जाती है. उससे पहले हम लोग दुर्गा पूजा महोत्सव को एंजॉय करते हैं.

ऐसे में श्रद्धालु रुचि ने कहा कि दुर्गा पूजा बंगाली समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार है और चितरंजन पार्क इलाके में कई पूजा पंडाल बहुत बड़े पैमाने पर बनाए गए हैं. यहां की पूजा सबसे विशेष होती है. अभी हम लोग कालीबाड़ी मंदिर में पूजा में सम्मिलित हुए हैं और इसके बाद हम लोग चितरंजन पार्क के सभी पूजा पंडालों को देखने के लिए जाएंगे.

वहींआपको बता दें कि आज महासप्तमी और महाअष्टमी एक साथ होने की वजह से कई जगहों पर महासप्तमी की पूजा हो रही है, तो वहीं कई जगहों पर महाअष्टमी की भी पूजा हो रही है. सुबह 8:27 बजे महाअष्टमी शुरू हो रही है. ऐसे में आज दिल्ली के प्रसिद्ध मिनी बंगाल कहे जाने वाले चितरंजन पार्क इलाके के पूजा पंडालों में महासप्तमी की पूजा हो रही है. चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा देखने के लिए पिछली बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे थे, जहां उन्होंने कालीबाड़ी मंदिर में दुर्गा पूजा के दौरान लोगों से मुलाकात भी की थी.

(दिल्ली से हरि किशोर साह की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Renu Akarniya

Renu Akarniya

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More