)
Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है. सोमवार को मौसम अचानक से बदल गया. वहीं दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में भी बारिश देखने को मिली. IMD के अनुसार, आज अलग-अलग मौसमी प्रणालियों के कारण कई राज्यों में बारिश और आंधी आ सकती है. सोमवार की ही तरह मंगलवार को भी दिल्ली-NCR हरियाणा समेत कई इलाकों में मौसम में बदलाव रहने की संभावना है.
सोमवार को कैसा रहेगा मौसम?
रविवार की रात से ही दिल्ली, नोएडा में मौसम अचानक से बदल गया और तेज आंधी तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई. जैसे ही दिल्ली-NCR में बारिश हुई तापमान 20 डिग्री तक आ गया. वहीं नोएडा में भी तापमान 22 डिग्री के आसपास पहुंच गया था. ऐसे में रात से ही यहां ठंड का एहसास बढ़ गया है. वहीं दूसरी तरफ दिल्ली, नोएडा, गाज़ियाबाद, गुरुग्राम में कई जगहों पर जलभराव भी देखा जा रहा है. बारिश के बाद से ही लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत मिली है. IMD ने अगले कुछ घंटों तक बरसात की संभावना जताई है.
आज कैसे रहेगा मौसम
वहीं 13 अक्टूबर यानी कि आज दिल्ली के आसपास के इलाकों में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. वहीं कुछ जगहों पर तेज हवाएं चल सकती हैं. बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट भी देखने को मिल सकती है. साथ ही लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है. बता दें कि उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसमी हलचल तेज हो गई है. IMD के अनुसार, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ-साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज तूफानी हवाएं चलेंगी. वहीं इस दौरान यहां पर हल्की बारिश भी हो सकती है.
दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में 13 यानी कि आज से 17 अक्टूबर के बीच मौसम में ज्यादा बदलाव होने की संभावना नहीं है. इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. आसमान में हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है. वहीं हल्की बारिश की भी संभावना है. लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है.