Delhi News: दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और सह-संयोजक आशुतोष रांका को हिरासत में ले लिया है. दोनों अपने कुछ साथियों के साथ दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे थे. यहां पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया.
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के चीफ स्पोक्सपर्सन सौरव दास और इसके नेशनल स्पोक्सपर्सन आशुतोष रांका जंतर-मंतर पहुंचे थे। दोनों को हिरासत में लिया गया है: दिल्ली पुलिस
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 13, 2026
दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया?
बता दें कि CJP के कुछ सदस्य जंतर-मंतर के पास के जनता दल यूनाइटेड (JDU) कार्यालय ती तरफ से अंदर आए थे. वहीं ये आरोप है कि वो गेट पार करके जंतर-मंतर के एक हिस्से में पहुंच गए. इसके तुरंत बाद दिल्ली पुलिस ने सौरव दास, आशुतोष रांका को हिरास में ले लिया. इस मामले में दिल्ली पुलिया की तरफ से FIR दर्ज करने की संभावना जताई जा रही है.
सोशल मीडिया पर वीडियो किया शेयर?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आशुतोष रांका ने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में लोग 'भारत माता की जय' के नारे लगाते दिख रहे हैं. साथ ही, मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी की जा रही है.
पहले भी हिरासत में लिए गए थे CJP के सदस्य
बता दें कि इसके पहले शनिवार को दिल्ली पुलिस ने CJP के सदस्यों अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया था. तीनों को पुलसि ने फ्लाइट से ही हिरासत में ले लिया था. तीनों मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर जाने वाले थे. हालांकि, प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया था. CJP के सदस्य मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर अपनी मांगें उठा रहे हैं. पार्टी की तरफ से मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की जा रही है.
दिल्ली के जंतर-मंतर पर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था
दिल्ली के जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. पुलिस ने बैरिकेडिंग कर इलाके में घेराबंदी कर दी है. इसके साथ ही मौके पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात की जा रही है. इसके अलावा वहां से गुजरने वाली गाड़ियों को भी जांच की जा रही है.