App

दिल्ली में फिर चली गोलियां, बाइक सवार हमलावरों ने 34 साल के युवक की हत्या कर दी

दिल्ली के सोनिया विहार में दो अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी और तुरंत वहां से फरार हो गए. ये घटना रात की है, जहां बाइक पर दो लोग आए और 34 साल के मनीष यादव को गोली मार दी. घायल मनीष को जब अस्पताल ले जाया गया, तो इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

दिल्ली में फिर चली गोलियां, बाइक सवार हमलावरों ने 34 साल के युवक की हत्या कर दी

दिल्ली के सोनिया विहार से एक मामला सामने आया है, जहां दो अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद मौके से फरार हो गए. अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें गठित की गई है.    

कब मिली घटना की सूचना? 
ये घटना मंगलवार देर रात की है. बाइक पर दो लोग आए और 34 साल के मनीष यादव को गोली मार दी. पुलिस के अनुसार, इसकी सूचना पुलिस को मंगलवार रात करीब 9.13 पर मिली. मौके पर पहुंचने पर पता चला की सर्विस रोड, 4.5 पुश्ता निवासी 34 साल के मनीष यादव पर मोटरसाइकिल सवार और हेलमेट पहने दो अज्ञात हमलावरों ने गोली चलाई थी. घटना के तुरंत बाद हमलावर मौके से फरार हो गए.      

कैसे हुई मौत? 
अधिकारियों के अनुसार, मनीष यादव जब घायल हो गए, तो उन्हें सिविल लाइंस के एम्स के सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.  पुलिस ने कहा कि फोरेंसिक टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और सबूत इकट्ठा किए हैं  

किस अधिनियम के तहत FIR दर्ज
सोनिया विहार पुलिस ने 249/26 धारा 103 (1) / 3 ( 5 ) BNS और 25/27 शस्त्र अधिनियम के तहत FIR दर्ज की है. अधिकारियों ने आगे कहा कि कई टीमें तैनात की गई है. संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल, जांच अभी चल रही है.

इसके पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
इससे पहले 5 अक्टूबर को फर्श बाजार थाने को एक पीसीआर कॉल मिली, जिसमें बताया गया कि कुछ लोग भीखम सिंह कॉलोनी के एक घर में घुसकर कई राउंड फायरिंग कर रहे हैं. मौके पर पहुंचने पर अधिकारियों ने पाया कि जावेद नाम के व्यक्ति को गोली मारी गई थी और उस पर चाकू से भी हमला हुआ था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था. इस घटना में उसकी चाची भी घायल हो गई थीं.

बाद में दोनों को अस्पताल ले जाया गया. पुलिस के अनुसार, जावेद 2025 के एक हत्या मामले में आरोपी है. पुलिस ने आशंका जताई कि जावेद पर हमला उस हत्या का बदला लेने के लिए किया गया होगा. मामले की जांच करते हुए पुलिस ने चार नाबालिगों को अपनी हिरासत में लिया था.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Akanchha Singh

Akanchha Singh

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More