)
ग्रहों की चाल अक्टूबर के आखिर में रोचक संकेत दे रही है. 29 अक्टूबर 2026 को शुक्र उदय हो रहे हैं. जिसे आम बोलचाल की भाषा में शुक्र तारे का उगना भी कहते हैं. इसी दिन करवा चौथ व्रत रखा जाएगा. पति की लंबी उम्र और वैवाहिक सुख पाने के लिए रखे जाने वाले इस व्रत के दिन शुक्र का उदय होना ज्योतिष की दृष्टि से बेहद शुभ माना जा रहा है. हालांकि कुछ पंचागों में शुक्र उदय की तारीख 28 अक्टूबर भी बताई गई है. पर कुल मिलाकर करवा चौथ के दिन शुक्र ग्रह उदित रहेंगे, जो कि शुभ संकेत है. शुक्र अपनी ही राशि तुला में उदित हो रहे हैं.
शुक्र ग्रह के उदय होने के महत्व का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि इस ग्रह के अस्त रहने पर सगाई, शादी, गृह प्रवेश, नए व्यापार की शुरुआत जैसे मांगलिक कार्य करना वर्जित होता है. माना जाता है कि इस दौरान ये काम करने से कामों में सफलता नहीं मिलती है और दांपत्य सुख में कमी आती है.
13 अक्टूबर 2026 को शुक्र अस्त हुए थे और अब करीब 16 दिन बाद शुक्र का उदय हो रहा है. ज्योतिषाचार्य दिलीप गुप्ता के अनुसार, इससे 5 राशि वालों को शुभ फल मिलने के योग बन रहे हैं. इन लोगों के जीवन में सुख, प्रेम, समृद्धि बढ़ने की उम्मीद है.
1. वृषभ राशि : किसी बड़े काम में सफलता मिल सकती है. आपको वर्कप्लेस पर नया पद या जिम्मेदारी मिल सकती है. आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. पुराने निवेश से बड़ा लाभ हो सकता है. साथ ही किसी ऐसे काम में पैसा बच सकता है, जिसमें ज्यादा धन लगने की उम्मीद थी. कुछ लोगों को नई जॉब मिल सकती है. आपका एक्स वापसी कर सकता है.
2. मिथुन राशि : आपके जीवन में धन और सुख बढ़ सकता है. आप अच्छा काम करके तारीफ पा सकते हैं. वहीं कारोबारी लोग त्योहारी सीजन में खूब पैसा कमा सकते हैं. बिक्री जबरदस्त तेज रह सकती है. लव पार्टनर से प्यार बढ़ेगा. करवा चौथ पर तोहफा मिल सकता है.
3. धनु राशि : मैरिड लाइफ में नया रोमांच और खुशियां दस्तक दे सकती हैं. पार्टनर से बिना मांगे पसंदीदा तोहफा मिल सकता है. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. अनमैरिड लोगों की शादी तय हो सकती है.
4. मकर राशि : समय बहुत अच्छे संकेत दे रहा है. करियर में अब तक जो चुनौतियां थीं, वे अब दूर हो सकती हैं. मनपसंद जॉब मिल सकती है या ट्रांसफर हो सकता है. काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
5. कुंभ राशि : शुक्र उदय धन और सुख बढ़ने के संकेत दे रहे हैं. आपको इस दिवाली पार्टनर से महंगी गिफ्ट मिल सकता है या आप दोनों के उपयोग की कोई महंगी चीज खरीद सकते हैं. बिजनेस में सेल अच्छी रहेगी. घर में कोई शुभ काम या आयोजन हो सकता है.
(Disclaimer: यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं एवं ग्रह गोचर की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रह गोचर का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)