SIR Row 'INDI' Block meeting: 13 अक्टूबर दिन मंगलवार की बड़ी खबरों की बात करें तो सोमवार को 'इंडिया' ब्लॉक के 'दिल्ली चलो' मार्च के बाद सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग के खिलाफ याचिका दायर करने के बाद, दिल्ली पुलिस ने पांच जगह FIR दर्ज की है. कनॉट प्लेस और मंदिर मार्ग थाने में BNS की धारा 163 के उल्लंघन पर FIR हुई है.
10 अक्टूबर सीजेपी की प्रोटेस्ट कॉल के दौरान पुलिस कार्रवाई से जुड़ी याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई टल गई है. अब 15 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट इस पर सुनवाई करेगा.
इससे पहले राहुल गांधी ने 10 अक्टूबर को हुए पुलिस एक्शन मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक नई याचिका दायर की थी. दूसरी ओर SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटाने के लिए कांग्रेस के आक्रामक रुख पर बीजेपी ने भी तीखे तेवर दिखाते हुए कांग्रेस नेताओं को घेरा है. बीजेपी नेताओं का कहना है कि जनादेश को स्वीकार करने के बजाए कांग्रेस समेत विपक्ष के तमाम नेता संवैधानिक संस्थाओं की साख को चोट पहुंचा रहे हैं.
इसी बीच नियम तोड़कर बात से मुकरने को लेकर दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया है. दोनों मंगलवार को अपने साथियों के साथ जंतर-मंतर पहुंचे थे.
राहुल गांधी ने आज अपने घर पर इंडिया ब्लॉक के नेताओं को हाई-टी यानी ‘जलपान’ पर आमंत्रित किया है. इस महाजुटान में विपक्षी दलों के सांसदों के अलावा सिविल सोसाइटी और तमाम छात्र संगठनों को भी न्योता गया था.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और इंडिया ब्लॉक के 11 नेताओं द्वारा भारत के चुनाव आयोग के खिलाफ दायर याचिका पर मंगलवार को सुनवाई नहीं होगी. सुप्रीम कोर्ट की ओर से 13 अक्टूबर के लिए जारी सप्लीमेंट्री लिस्ट में राहुल गांधी की याचिका शामिल नहीं हुई है. चुनाव आयोग के खिलाफ दायर याचिका में सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री ने 14 कमियां पाई हैं. जिनके दूर करने के बाद ही मामला सुनवाई के लिए लिस्ट होगा. ये याचिका अकेले राहुल गांधी की नहीं, बल्कि विपक्षी 'इंडिया' ब्लॉक के 11 बड़े नेताओं की ओर से दायर हुई थी.
इस बीच दिल्ली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन (DHCBA) ने साफ किया है कि इंडिया अलायंस के विरोध मार्च से बार एसोसिएशन का कोई लेना-देना नहीं है. बार एसोसिएशिन के वाइस प्रेसिडेंट सचिन पुरी ने ये बयान दिया है.
दिल्ली की JNU यूनिवर्सिटी में छात्राओं से यौन शोषण मामले को लेकर इंसाफ की मांग ने तूल पकड़ लिया है. इस केस में कांग्रेस सांसद बिमोल पर यौन शोषण करने का आरोप है. इसलिए बीजेपी की महिला सांसद राष्ट्रपति से मुलाकात करके कांग्रेस सांसद पर कार्रवाई की मांग करेंगी. बीजेपी नेताओं ने पार्टी के सांसद के यौन शोषण जैसे गंभीर मामले में फंसने के बाद राहुल गांधी, खरगे और कांग्रेस प्रवक्ताओं की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए इसे महिलाओं का अपमान बताया है.