24 साल के एक यू-ट्यूबर को फर्जी एआई वीडियो फैलाकर अराजकता फैलाने की साजिश के आरोपों के तहत गिरफ्तार किया गया है. इस शख्स का नाम नदीम अहमद है. उसके 24000 से अधिक फॉलोअर्स हैं.
Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान 17 लोगों की गिरफ्तारी हुई. इसमें पटियाला हाउस कोर्ट ने इन लोगों को जमानत दे दी है. संसद मार्ग थाने में दर्ज FIR के इस मामले में छात्र और स्वतंत्र पत्रकार शामिल हैं.
Delhi High Court: दिल्ली हाईकोर्ट ने आवार कुत्तों के सबंदी अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. कोर्ट ने दिल्ली में MCD और NDMC को लखनऊ नगर निगम के साथ मिलकर प्रशिक्षण शिविर लगाने को कहा है. इस कैंप में लखनऊ से अधिकारी आएंगे.
SIR Camp In Delhi: दिल्ली में SIR के तहत नो-मैपिंग और विसंगतियों के चलते लगभग 33 लाख लोगों को नोटिस भेजे गए हैं. इसमें से 10.28 लाख से ज्यादा मतदाताओं का सत्यापन पूरा हो चुका है. बता दें कि BLO घर-घर जाकर जरूरी दस्तावेज जुटा रहे हैं
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में आज से मौसम बदल सकता है. लोगों को गरमी से राहत मिल सकती है. बीते कुछ दिनों से लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा था, लेकिन आज से दिल्ली के आसपास के इलाकों में मौसम बदलने वाले है. बारिश की भी संभवना है.
दिल्ली में AI से बनाए गए ACP विवेक भगत के आपत्तिजनक पोस्टर के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है. वहीं महिला पत्रकार से बदसलूकी के आरोपों के बीच ACP विवेक भगत को एडिशनल DCP पद पर प्रमोशन मिलने से सियासी विवाद भी शुरू हो गया है.
दिल्ली के संसद मार्ग पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ NSUI प्रदर्शन के दौरान CISF जवान पर कथित हमले के मामले में पुलिस ने 4 FIR दर्ज कर 18 लोगों को गिरफ्तार किया है.
CM रेखा गुप्ता ने सखी वन स्टॉप सेंटर का जायजा लेते हुए महिला-बच्चियों को समयबद्ध सहायता देने और हर केस की पुलिस कार्रवाई, FIR व फॉलोअप की मासिक रिपोर्ट अनिवार्य करने के निर्देश दिए.
JNU में एक प्रोफेसर को दी गई प्रोफेसर एमेरिटस की उपाधि को लेकर विवाद शुरू हो गया है. शिक्षक संगठन ने इस फैसले पर आपत्ति जताते हुए इसे वापस लेने की मांग की है. मामले को लेकर राष्ट्रपति को पत्र भी भेजा गया है.
दिल्ली यूनिवर्सिटी 7 अक्टूबर को DU AVASAR प्लेसमेंट और इंटर्नशिप मेला का आयोजन कर रही है. ऐसे में नौकरी पाने के लिए लिए छात्रों को क्या करना होगा, डिटेल में जानें.
दिल्ली के बारापुला फेज 3 कॉरिडोर के खुलने के बाद पीक आवर्स में भारी ट्रैफिक जाम की समस्या सामने आ रही है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, Google Maps बारापुला और रिंग रोड की वास्तविक ट्रैफिक स्थिति सही तरीके से नहीं दिखा रहा, जिससे वाहन जाम वाले हिस्से की ओर पहुंच रहे
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में 2, 3 और 4 अक्टूबर को प्रदर्शन हुए. आइसा, विपक्षी दलों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और छात्र संगठनों ने जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश की. रविवार को इंडिया गेट से जंतर-मंतर तक सिटिजन्स मार्च भी निकाला गया.
दिल्ली के न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र में खंडहर हो चुके MCD फ्लैट में 11 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. मृतक राजा अपने भाई के साथ खेलने के लिए घर से निकला था.
दीपावली और छठ से पहले बिहार लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती मांग के चलते पटना की फ्लाइट्स का किराया कई रूटों पर 28 हजार रुपये तक पहुंच गया है.
दिल्ली में राज्यसभा MP डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के घर पर चोरी का मामला सामने आया है. जहां चोरों ने घर में घुसकर कुछ जरूरी सामान के साथ एक गटर का ढक्कन भी चुरा ले गए.
जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान तीन महिला पत्रकारों ने पुलिसकर्मियों पर बदसलूकी और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए, जिसके बाद शिकायतें क्राइम ब्रांच को जांच के लिए भेजी गईं.
NCR Fuel Rules: NCR में बढ़ते पॉल्यूशन को कम करने के लिए पेट्रोल पंप पर PUC को लेकर खोड़ा सख्ती कर दी गई है. अब गाड़ी में पेट्रोल, डीजल या CNG भरवाने से पहले PUC की जांच की जाएगी. जिसके पास PUC सर्टिफीकेट नहीं होगा उनको पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जाएगा.
Delhi EWS flats: दिल्ली में EWS फ्लैट खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है. वहीं दूसरी तरफ DDA की जनता आवास योजना के दूसरे चरण की शुरुआत हो गई है. इस योजना के अंदर रोहतक रोड पर जखीरा फ्लाईओवर के पास 209 EWS फ्लैट उपलब्ध हैं.
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम पूरी तरह बदल गया है. बीते कुछ दिनों से लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है. वहीं आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी और प्रदूषण दोनों की मार भी झेलनी पड़ेगी. वहीं मंगलवार से मौसम फिर से बदल सकता है.
दिवाली के बाद दिल्ली-NCR की हवा खराब होने के पीछे पटाखों के साथ पराली, वाहन, धूल और मौसम की भूमिका होती है. PM2.5, तापमान उलटाव, कम हवा और प्रदूषण के इस पूरे कनेक्शन को समझें.
कश्मीरी गेट ISBT के सितंबर 2025 के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की कथित ‘हनुमान’ टिप्पणी से जुड़ी शिकायत पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है.
सुबह 3:30 बजे शुरू होने वाली यह खास दिल्ली मेट्रो सर्विस सिर्फ येलो, ब्लू और वायलेट लाइनों पर ही उपलब्ध होगी. सुबह 6 बजे के बाद मेट्रो अपने रेगुलर रविवार के शेड्यूल पर वापस आ जाएगी.