App

4 अक्टूबर को बदल जाएगा Delhi Metro का टाइम, सुबह 3:30 बजे से इन रूट्स पर चलेगी मेट्रो ट्रेन

सुबह 3:30 बजे शुरू होने वाली यह खास दिल्ली मेट्रो सर्विस सिर्फ येलो, ब्लू और वायलेट लाइनों पर ही उपलब्ध होगी. सुबह 6 बजे के बाद मेट्रो अपने रेगुलर रविवार के शेड्यूल पर वापस आ जाएगी.

4 अक्टूबर को बदल जाएगा Delhi Metro का टाइम, सुबह 3:30 बजे से इन रूट्स पर चलेगी मेट्रो ट्रेन
Image Credit: Delhi Metro

Delhi Metro: अगर आप रविवार यानी कि 4 अक्टूबर 2026 को दिल्ली-NCR में सुबह जल्दी यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो दिल्ली मेट्रो के समय में बदलाव किया गया है. यात्रियों की सुविधा और सेखों इंडियन एयर फोर्स मैराथन में भाग लेने वालों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए DMRC ने तीन प्रमुख लाइनों पर मेट्रो को सामान्य से पहले चलाने का फैसला किया है.

दिल्ली मेट्रो सेवाएं सुबह 3:30 बजे शुरू होंगी
4 अक्टूबर को येलो, ब्लू और वायलेट लाइन पर मेट्रो सेवाएं सुबह 3:30 बजे शुरू होंगी. शुरुआती घंटों में 30 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें उपलब्ध रहेंगी. यह विशेष व्यवस्था सुबह 6 बजे तक जारी रहेगी.  सुबह 6 बजे के बाद, इन तीनों लाइनों पर मेट्रो सेवाएं सामान्य रविवार के शेड्यूल के अनुसार चलेंगी.

पहली मेट्रो इन रूट पर चलेगी
येलो लाइन: मिलेनियम सिटी सेंटर, गुरुग्राम से समयपुर बादली
ब्लू लाइन: द्वारका सेक्टर-21/द्वारका, ककरोला होते हुए नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी और वैशाली
वायलेट लाइन: राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) से कश्मीरी गेट

ये लाइनें यात्रियों को सुबह-सुबह दिल्ली-NCR के कई खास इलाकों से यात्रा करने का ऑप्शन देंगी. इंटरचेंज स्टेशन यात्रियों को मेट्रो नेटवर्क के दूसरे हिस्सों में अपनी आगे की यात्रा प्लान करने की सुविधा देते हैं.

मैराथन की वजह से लिया गया फैसला
DMRC ने 4 अक्टूबर को होने वाली सेखों इंडियन एयर फोर्स मैराथन को देखते हुए यह खास इंतजाम किया है. मैराथन में हिस्सा लेने वालों को सुबह जल्दी पहुंचना होगा, इसलिए रविवार को मेट्रो सर्विस पहले से पहले शुरू की जा रही हैं.

2 अक्टूबर को दिल्ली मेट्रो के 12 स्टेशन किए गए थे बंद
बता दें कि शुक्रवार यानी कि 2 अक्टूबर 2026 को सेंट्रल दिल्ली के 12 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट की सुविधा बंद कर दी गई थी. जंतर-मंतर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्टेशनों को बंद कर दिया गया था, जहां विरोध प्रदर्शन की योजना थी. जिन मेट्रो स्टेशनों पर असर पड़ा है, उन्हें 2 अक्टूबर को रात करीब 9 बजे फिर से खोल दिया गया.

इन स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट थी बाधित 
जनपथ
पटेल चौक
सेंट्रल सेक्रेटेरिएट
राजीव चौक
सेवा तीर्थ
मंडी हाउस
लोक कल्याण मार्ग
INA
चावड़ी बाजार
रामकृष्ण आश्रम मार्ग
नई दिल्ली
बाराखंबा रोड

दिल्ली मेट्रो स्टेशन क्यों बंद किए गए?
जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के बीच सेंट्रल दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के तहत स्टेशन बंद किए गए थे. ये विरोध प्रदर्शन चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग से जुड़ा था. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Renu Akarniya

Renu Akarniya

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और हाइपर लोकल की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग, यूटिलिटी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. रेनू पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. DU से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से अपने करियर की शुरुआत की. लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा है.रेनू अकर्णिया से आप renu.akarniya@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं. 
Read More